फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशल: जब इस यॉर्कर किंग ने मचा दी थी दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली  

Mon, 28 Aug 2017 06:07 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 28 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
malinga a lethal yorker bowler celebrating their 34th birthday
बुमराह एंड मलिंगा - फोटो : twitter
श्रीलंका के घातक गेंदबाज लसिथ मलिंगा 28 अगस्त को 34 साल के हो गए हैं। हारती हुई श्रीलंका की टीम को कई मैचों में जीत दिलाने वाले मलिंगा की यॉर्कर का विश्व क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं रहा है। उनकी तेज बाउंस और यॉर्कर स्विंग ने बड़े से बड़े बल्लेबाजों को नाको चने चबवा दिए हैं। मलिंगा को जन्मदिन पर टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बधाई दी है। दोनों मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में खेलते हैं। बुमराह की घातक गेंदबाजी के पीछे मलिंगा का भी प्रभाव हो सकता है।  




 

मलिंगा ने जब झटके 4 गेंद में 4 विकेट 

malinga a lethal yorker bowler celebrating their 34th birthday
लसिथ मलिंगा - फोटो : Cricket Country
दुनिया में मलिंगा ही ऐसे बॉलर हैं जो 4 गेंद में 4 विकेट लिए हैं। 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के‌ खिलाफ श्रीलंका ने यह कारनामा किया था। मलिंगा ने 4 गेंद में 4 विकेट लेकर मैच का एक बार तो पासा ही पलट कर रख दिया था। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर मैच में एक समय 45.4 ओवर में 206/5 था। मलिंगा ने फिर तुरंत 2 विकेट लिए। इसके बाद 47 ओवर की अगली दो गेंद में भी दो विकेट लेकर मलिंगा ने दक्षिण अफ्रीका की कमर ही तोड़ दी थी। हालांकि वह मैच एक विकेट से दक्षिण अफ्रीका ही जीता था।    

वन डे में 3 बार हैट्रिक इनके नाम है

malinga a lethal yorker bowler celebrating their 34th birthday
लसित मलिंगा
वन डे में 3 बार हैट्रिक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली हैट्रिक पूरी की। मलिंगा ने विश्व कप 2011 में केन्या के खिलाफ दूसरी हैट्रिक बनाई। तीसरी हैट्रिक कोलंबों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं 154 विकेट

malinga a lethal yorker bowler celebrating their 34th birthday
लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL official web
आईपीएल में मलिंगा के नाम 110 मैचों में सबसे ज्यादा 154 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस रिकॉर्ड के पास अभी कोई गेंदबाज नहीं है।  
विज्ञापन

इंटरनेशनल कैरियर में कुल 489 विकेट 

malinga a lethal yorker bowler celebrating their 34th birthday
मलिंगा - फोटो : cricindex.com
मलिंगा अब तक 202 वन डे में 299 विकेट ले चुके हैं। 30 टेस्टों में उन्होंने 101 विकेट हासिल किए हैं। 67 टी-20 में 89 विकेट हासिल किए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed