फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक मैच में 17 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीकी पूर्व गेंदबाज ने मचाया तहलका

Thu, 19 Sep 2019 01:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 19 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Kyle Abbott Manages Best First Class Match Bowling Figures Since 1959 After Taking 17 Wickets
काइल एबॉट - फोटो : social Media

एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम को टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर काइल एबॉट ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया हुआ है। काइल एबोट ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। हैंपशायर की ओर से खेलते हुए काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट के खिलाफ 17 विकेट लेकर इस चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बना डाला।

Kyle Abbott Manages Best First Class Match Bowling Figures Since 1959 After Taking 17 Wickets
काइल एबॉट - फोटो : social media

चैंपियनशिप के 80 साल के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने 17 विकेट झटके हैं। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह 63 साल में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्पिनर जिम लाकेर के नाम है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 में 90 रन देकर 19 विकेट झटके थे। 

Kyle Abbott Manages Best First Class Match Bowling Figures Since 1959 After Taking 17 Wickets
काइल एबॉट - फोटो : social media

एबॉट ने 86 रन देकर 17 विकेट चटकाए। यही नहीं, एबॉट ने इस मैच में 17 विकेट लेने के अलावा एक कैच भी पकड़ा। इसके साथ ही वह फर्स्ट क्लास मैच में 18 खिलाड़ियों (बतौर गेंदबाज और फील्डर) को पवेलियन का रास्ता दिखाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kyle Abbott Manages Best First Class Match Bowling Figures Since 1959 After Taking 17 Wickets
काइल एबॉट - फोटो : social media

मालूम हो कि हैंपशायर और सोमरसेट के बीच काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन का मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया। हैंपशायर ने लायम डासन के शतक की बदौलत पहली पारी में 10 विकेट खोकर 196 रन बनाए। वहीं, सोमरसेट की टीम महज 142 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में एबोट ने 9 विकेट चटकाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed