ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला मैच खेल रहे टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में गेबादजी को लेकर बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहाः
24 वर्षीय कुलदीप ने शनिवार को कहा कि टेस्ट गेंदबाज के रूप में खुद को और ज्यादा निखारने की जरूरत है और इसमें अभी वक्त लगेगा।' बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 71 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
दरअसल, मैच के बाद शनिवार को बातचीत में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा, 'मैं बेहद ईमांदारी के साथ कहना चाहूंगा कि मैंने अपनी गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं किया। मैं इस सीरीज की पहली मैंच खेल रहा हूं। इसलिए थोड़ा नर्वस था।'
4 of 5
kuldeep yadav
- फोटो : file photo
कुलदीप ने आगे कहा, 'मैंने काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में मुझे और ज्यादा सीखने की जरूरत है और शायद इसमें मुझे और अधिक समय देने की आवश्यकता है। लाल गेंद से आप जितना ज्यादा खेलेंगे उतना ही आप अपनी गेंदबाजी को निखार पाएंगे।' बता दें कि इससे पहले कुलदीप ने अपना पहला ओवरसीज मैट लॉर्ड्स मे खेला था। कुलदीप ने कुल 6 टेस्ट मैचों के 10 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
5 of 5
team india
- फोटो : File photo
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण रद्द कर दिया गया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। इसके पहले टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी।