फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैना ने बताया कुलदीप की सफलता के पीछे किसका है हाथ

Thu, 12 Oct 2017 09:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 12 Oct 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav is the product of Anil Kumble says Suresh Raina
इंडिया ब्लू टीम के कप्तान सुरेश रैना शाट खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना ने टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी को तराशने का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले को दिया है।  रैना ने कहा चाइनामैन कुलदीप के निखरने में अनिल कुंबले की बड़ी भूमिका है। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान कोलकाता में हैट्रिक लेकर सनसनी फैला दी। पूरी सीरीज में वो कंगारू बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बने रहे। रैना ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रैड हॉग को भी कुलदीप की तरक्की का श्रेय दिया। 


 

सुरेश रैना ने कहा- अनिल कुंबले को जाता है टीम इंडिया के युवा की सफलता का श्रेय

Kuldeep Yadav is the product of Anil Kumble says Suresh Raina
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
रैना ने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा, वह  बड़ी तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। रैना ने कहा, कुलदीप काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसका श्रेय अनिल भाई को जाता है। उन्होंने कुलदीप पर बहुत मेहनत की है। रैना ने बताया कि उन्होंने आईपीएल के दौरान कुलदीप से बात की थी और उन्होंने बताया कि वो अनिल कुंबले को हमेशा मैसेज भेजते थे। कुलदीप अनिल भाई का प्रोडक्ट है। इसके अलावा कुलदीप ने ब्रैड हॉग के साथ भी कड़ी मेहनत की है। रैना ने विश्वास जताते हुए कहा, ये ऐसा खिलाड़ी है जो भारत की गेंदबाजी को पूरी तरह बदल देगा। 

 

सुरेश रैना ने कहा- अनिल कुंबले को जाता है टीम इंडिया के युवा की सफलता का श्रेय

Kuldeep Yadav is the product of Anil Kumble says Suresh Raina
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
टीम इंडिया में वापसी के बारे में रैना ने कहा, मैं वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं दुनिया में कुछ भी कठिन नहीं है। आप पूरी प्रक्रिया क्रिकेट को पसंद करते हैं मैंने हमेशा यही किया है। मैं जब चोटिल हुआ वह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था। मैं इससे परेशान नहीं हूं और वापसी की इस पूरी प्रक्रिया का लुत्फ उठा रहा हूं। इसके अलावा रैना ने यो-यो टेस्ट के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, हालिया रिपोर्ट के अनुसार जिसमें वह फेल हो गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना ने कहा- अनिल कुंबले को जाता है टीम इंडिया के युवा की सफलता का श्रेय

Kuldeep Yadav is the product of Anil Kumble says Suresh Raina
कुलदीप यादव और विराट कोहली - फोटो : twitter
रणजी ट्रॉफी में पहले मैच में चौथी पारी में उत्तर प्रदेश की पूरी टीम जीत के लिए जरूरी 94 रन भी नहीं बना सकी। रैना के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी ये मैच अच्छा नहीं रहा। वो दोनों पारियों में केवल 6 और 29 रन की पारी ही खेल सके। इसके साथ ही वो ऐसे समय में यो-यो टेस्ट में फेल भी हो गए हैं जब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन होना है। अब रैना आगे के मैचों में टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed