भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसने एकतरफा टेस्ट मुकाबले में वेस्ट इंडीज को पारी और 272 रनों से हराया।
कुलदीप यादव गेंदबाजी ही नहीं कमेंट्री में भी निकले सुपरहिट, बीसीसीआई ने शेयर किया VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकोट में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने ज़बरदस्त प्रदर्शन दिखाया और इस दौरान वह पूरी तरह विरोधी टीम पर हावी रही। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाज़ी तक हर क्षेत्र में उसका प्रदर्शन काबिले तारीफ था।
इस मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने छह विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने एक विकेट लिया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया।
इसी कारनामे के बाद उन्होंने होटल में कुछ मस्ती भरे अंदाज में अपने प्रदर्शन पर कमेंट्री करके दिखाई है जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है।
इसमें उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने की पूरी कमेंट्री की है। उसमें वह खुद अपनी शानदार गेंदबाजी की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने साथी खिलाड़ियों द्वारा कैच लेने की भी तारीफ की।
Ever thought @imkuldeep18 would commentate on his own 5-wicket haul? 🤔🤔
देखें वीडियो:
Well, we asked Kuldeep to give it a shot for you guys- by @28anand
Full video here - https://t.co/XXxTMKH2kY #INDvWI pic.twitter.com/DtTmvz0Uhn