किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने गत रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के पहले मुकाबले में इतिहास रच दिया। दरअसल, राहुल ने दिल्ली के खिलाफ महज 14 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल इतिहास में यह राहुल के द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है।
केएल राहुल की इस बेहतरीन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से करारी मात दी थी। राहुल ने 14 गेंदों में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 51 रन का शानदार पारी खेली थी। उनके इस धमाकेदारी पारी के चलते हर कोई उन्हं बधाई दे रहा है।
बता दें कि लोकेश राहुल ने इस धमाकेदार पारी खेलने का पूरा श्रेय वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज क्रिस गेल को दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह गेल की सलाह पर ऐसी धमाकेदार पारी खेलने की कोशिश की। इस दौरान राहुन ने यह भी कहा जिस समय गेल आरसीबी का हिस्सा थे, उस समय उनसे काफी कुछ सीखने को मिला कि पारी की गति को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
राहुल ने कहा कि 'सलामी बल्लेबाजों की यह जिम्मेदारी होती है कि वो अपनी टीम को एक ठोस शुरूआत दे। मैं इससे बहुत खुश हूं कि ऐसा करमे में हम कामयाब हो पाए। वाकई मैं बॉल को सोच समढकर खेल रहा था। अब कोशिश यही रहेगी कि मैं आगे आने वाले मैचों में भी मैं खुद को बेहतर साबित कर सकूं।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं पिछले 4-5 सालों से टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता हूं। मेरे लिए टी-20 क्रिकेट में इतिहास रचना और रिकॉर्ड तोड़ना बहुत ही अच्छा है। मैं अति आत्मविश्वास में नहीं आना चाहता।'