{"_id":"5b96e8f9867a55013e75b888","slug":"kl-rahul-breaks-rahul-dravid-s-record-for-taking-maximum-catches-in-a-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टोक्स का कैच लेते ही नंबर-1 बने केएल राहुल, टीम इंडिया के महान क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टोक्स का कैच लेते ही नंबर-1 बने केएल राहुल, टीम इंडिया के महान क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा
Tue, 11 Sep 2018 03:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकेश राहुल भारत की तरफ से किसी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक कैच लेने वाले क्षेत्ररक्षक बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 14 कैच लपके, जो भारतीय रिकॉर्ड है।
2 of 5
केएल राहुल
राहुल ने पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स का कैच लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनसे पहले का भारतीय रिकॉर्ड राहुल द्रविंड के नाम पर था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004-05 में चार मैचों में 13 कैच लिए थे।
3 of 5
जैक ग्रॉगरी
किसी क्षेत्ररक्षक का एक सीरीज में सर्वाधिक कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1920-21 में एशेज सीरीज (पांच मैच) में 15 कैच लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
राहुल अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। चैपल ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 1974-75 में छह मैचों में 14 कैच लपके थे। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एलिस्टर कुक के पास हालांकि नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह भारत की दूसरी पारी में तीन कैच लेकर ग्रेगरी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कुक ने अब तक वर्तमान सीरीज में 13 कैच लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
हालांकि, बल्ले से राहुल का प्रदर्शन धाकड़ नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में वह 8 पारियों में केवल 113 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनका श्रेष्ठ स्कोर 36 रहा है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में उन्हें तीसरे नंबर पर खिलाया गया था। मगर वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।