इंडियन टी-20 लीग के पहले दोनों मैचों में विवादों में रही पंजाब की टीम शनिवार को मुंबई के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में यहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। पंजाब के लिए शुरुआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे। पहले मैच में राजस्थान के जोस बटलर को मांकड़िंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई तो वहीं कोलकाता के खिलाफ दूसरे मैच में 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं रखने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जिससे आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद उस गेंद को नो बॉल करार दिया गया और रसेल ने धमाकेदार पारी खेल कर मैच का रूख बदल दिया।
पंजाब के शेरों से मुंबई के 'ब्लू ब्वॉयज' का सामना आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन