{"_id":"5cc9e6abbdec22078f24b96e","slug":"kieron-pollard-becomes-hardik-pandya-fan-appreciate-his-ability","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या के मुरीद हुए पोलार्ड, तारीफ में कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या के मुरीद हुए पोलार्ड, तारीफ में कही बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कीरोन पोलार्ड खुद करारे शाट लगाने पर भरोसा रखते हैं और उन्होंने बुधवार को मुंबई इंडियंस के अपने साथी हार्दिक पंड्या के छक्के जड़ने की कला की तारीफ करते हुए कहा कि इस आलराउंडर में काफी प्रतिभा है।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : पीटीआई
पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर पंड्या के बारे में कहा, ‘‘वह छरहरे बदन का है लेकिन लंबे शाट लगाता है। अगर वह अच्छी तरह अभ्यास करना जारी रखता है और क्रिकेटर के तौर पर खुद में सुधार करता है तो आप उसे मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिये भी अच्छा खेलता हुआ देखोगे। ’’
3 of 4
hardik pandya
- फोटो : हार्दिक पांड्या
पंड्या ने अभी तक 12 मैचों में 355 रन बनाए हैं जिसमें 27 छक्के और 25 चौके शामिल है। उन्होंने ज्यादातर रन पारी के अंतिम क्षणों में बनाए हैं और अंतिम बार उन्होंने ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 34 गेंद में 91 रन की आक्रामक पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘‘वह कुछ अलग अभ्यास नहीं कर रहा। यह अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की बात है। निश्चित रूप से वह जिस तरह की स्थिति में होता है तो वहां हिट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता और उसने अपना पावर-गेम भी दिखाया है, इसलिए यह उसके लिए अच्छा है। मुंबई इंडियंस के लिये कुछ मैचों में उसने बड़े शाट से मैच का अंत किया। ’’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।