{"_id":"5bca4b93bdec22699a738fe0","slug":"khaleel-ahmed-wants-to-assure-world-cup-place-after-performing-good-against-west-indies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप के लिए युवा खलील अहमद ने बनाया मास्टरप्लान, विंडीज होगी पहला शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप के लिए युवा खलील अहमद ने बनाया मास्टरप्लान, विंडीज होगी पहला शिकार
Sat, 20 Oct 2018 02:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खलील अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम प्रबंधन को प्रभावित करने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद अब विंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन से 2019 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहते हैं।
2 of 5
खलील अहमद
खलील ने दुबई में एशिया कप की खिताबी जीत के दौरान भारतीय टीम में पदार्पण किया और गेंद को स्विंग करने की अपनी काबिलियत से कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को प्रभावित किया था।
3 of 5
Khaleel Ahmed
भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले साल पांच जून को शुरुआती मैच से शुरू होने वाले विश्व कप अभियान से पहले केवल 18 वनडे खेले जाने हैं और खलील ने अपनी प्राथमिकता तय कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Khaleel Ahmed
खलील ने रविवार को विंडीज के खिलाफ भारत के पहले वनडे से पहले कहा, 'विश्व कप के मद्देनजर यह मेरे लिए अच्छी तैयारी होगी। मैं विश्व कप से पहले ज्यादा से ज्यादा विकेट अपने नाम करना चाहता हूं। अगर मुझे विश्व कप के लिए चुना जाता है तो इससे मेरे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और मुझ पर कम दबाव होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Khaleel Ahmed
राजस्थान के इस 20 वर्षीय गेंदबाज को लगता है कि दिल्ली डेयरडेविल्स में मेंटर जहीर खान से उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी करने में काफी मदद मिली। खलील ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं उनकी (जहीर की) सलाह से बेहतरीन गेंदबाज बन गया हूं। मैंने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ दो साल के कार्यकाल के दौरान जहीर भाई के साथ काफी समय बिताया। हम आईपीएल के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों में खेले थे और वह हमेशा इस बारे में बात करते थे कि अलग-अलग तरह की पिच पर किस तरह से गेंदबाजी करनी चाहिए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।