फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज को विकेट का जश्न मनाना पड़ा भारी, मिली कड़ी चेतावनी

Wed, 31 Oct 2018 07:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
khaleel ahmed officially warned for marlon samuels wicket celebration
Khaleel Ahmed

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को  वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके लिए आधिकारिक चेतावनी मिली है और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया। 

khaleel ahmed officially warned for marlon samuels wicket celebration
खलील अहमद

आईसीसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'खलील अहमद को संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेट लेने के बाद बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उत्तेजित करने वाली भाषा, कार्य या इशारा करने से संबंधित है। यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 14वें ओवर की है जब अहमद ने मार्लोन सैमुअल्स को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराने के बाद आक्रामक रूप से बल्लेबाज की तरफ बढ़े।'

khaleel ahmed officially warned for marlon samuels wicket celebration
Khaleel Ahmed

मैच के बाद अहमद ने अपनी गलती स्वीकार की और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड द्वारा प्रस्तावित गलती को स्वीकार किया। खलील की शिकायत मैदानी अंपायर इयान गोल्ड और अनिल चौधरी, तीसरे अंपायर पॉल विलसन और चौथे अंपायर सी शमसुद्दीन ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
khaleel ahmed officially warned for marlon samuels wicket celebration
Khaleel Ahmed

मैच के दौरान तेज गेंदबाज की अत्यधिक अपील के कारण भी खलील व कप्तान विराट कोहली को अंपायरों से बात भी करनी पड़ी। अहमद ने स्वीकार किया कि उन्होंने काफी आक्रामक अपील की ताकि बल्लेबाज पर दबाव बने और वह निराश हो।

विज्ञापन
khaleel ahmed officially warned for marlon samuels wicket celebration
Khaleel Ahmed

मैच के बाद खलील ने कहा, 'मैं उत्साहित होने के बावजूद ज्यादा अपील करता हूं, भले ही मुझे विकेट नहीं मिले क्योंकि इससे बल्लेबाज असहज होता है।' बता दें कि टीम इंडिया ने सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज को 224 रन के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अहमद ने मैच में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed