{"_id":"5bd8298dbdec22696469b623","slug":"khaleel-ahmed-officially-warned-for-marlon-samuels-wicket-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज को विकेट का जश्न मनाना पड़ा भारी, मिली कड़ी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज को विकेट का जश्न मनाना पड़ा भारी, मिली कड़ी चेतावनी
Wed, 31 Oct 2018 07:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Khaleel Ahmed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके लिए आधिकारिक चेतावनी मिली है और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया।
2 of 5
खलील अहमद
आईसीसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया, 'खलील अहमद को संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेट लेने के बाद बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उत्तेजित करने वाली भाषा, कार्य या इशारा करने से संबंधित है। यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 14वें ओवर की है जब अहमद ने मार्लोन सैमुअल्स को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराने के बाद आक्रामक रूप से बल्लेबाज की तरफ बढ़े।'
3 of 5
Khaleel Ahmed
मैच के बाद अहमद ने अपनी गलती स्वीकार की और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड द्वारा प्रस्तावित गलती को स्वीकार किया। खलील की शिकायत मैदानी अंपायर इयान गोल्ड और अनिल चौधरी, तीसरे अंपायर पॉल विलसन और चौथे अंपायर सी शमसुद्दीन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Khaleel Ahmed
मैच के दौरान तेज गेंदबाज की अत्यधिक अपील के कारण भी खलील व कप्तान विराट कोहली को अंपायरों से बात भी करनी पड़ी। अहमद ने स्वीकार किया कि उन्होंने काफी आक्रामक अपील की ताकि बल्लेबाज पर दबाव बने और वह निराश हो।
विज्ञापन
5 of 5
Khaleel Ahmed
मैच के बाद खलील ने कहा, 'मैं उत्साहित होने के बावजूद ज्यादा अपील करता हूं, भले ही मुझे विकेट नहीं मिले क्योंकि इससे बल्लेबाज असहज होता है।' बता दें कि टीम इंडिया ने सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज को 224 रन के विशाल अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अहमद ने मैच में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।