{"_id":"5bf28cabbdec2217277cdd8e","slug":"kapil-dev-says-ms-dhoni-will-not-be-20-year-old-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम में धोनी के योगदान को लेकर कपिल देव ने कही कुछ ऐसी बात, प्रशंसक हो गए खुश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम में धोनी के योगदान को लेकर कपिल देव ने कही कुछ ऐसी बात, प्रशंसक हो गए खुश
Mon, 19 Nov 2018 03:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को कहा कि एमएस धोनी ने शानदार काम किया है और लोग उनसे गलत उम्मीद कर रहे हैं। कपिल देव ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, 'मेरे ख्याल से लोग उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी 20 साल के बल्लेबाज के समान खेले। धोनी ने जो कुछ भी किया है, वह शानदार है। मगर मुझे लगता है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी वैसे खेलें, जैसे 20 या 25 साल की उम्र में खेलते थे, जो कि काम नहीं करने वाला है।'
2 of 5
ms dhoni
कपिल देव ने आगे कहा, 'धोनी के पास अनुभव है। अगर वह अपने अनुभव से टीम की मदद करते हैं तो यह अच्छा है। मगर हर किसी को एक बात समझनी होगी कि माही अब 20 साल का नहीं है और दोबारा कभी 20 साल का नहीं होगा। इसलिए वह जो भी कर रहे हैं, अगर वो खुद को उपलब्ध करा रहे हैं और अच्छा खेल रहे हैं तो टीम के लिए बड़ी संपत्ति हैं। उनकी फिटनेस महत्वपूर्ण हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह ज्यादा मैच खेलें।'
3 of 5
ms dhoni
बता दें कि एमएस धोनी इस समय ब्रेक पर हैं। वह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। धोनी पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं। उन्हें टीम से बाहर करने और युवाओं को मौका देने की बातें जोरो पर चल रही हैं। धोनी ने खराब फॉर्म के बावजूद वियज हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी से किनारा करना ठीक समझा। बहरहाल, पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव के बयान से धोनी के फैंस को जरूर खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल देव
इसके अलावा कपिल देव ने हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। देव ने कहा, 'मेरे ख्याल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मानसिकता के साथ गई है कि उसे कप जीतना है। अगर वह नहीं भी जीती तो चिंता की बात नहीं होगी क्योंकि मायने यह रखता है कि आप खेले कैसे। अगर टीम कम गलतियां करके अच्छा खेलती है, तो वह चैंपियन कहलाती है।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट-शास्त्री
यह पूछने पर कि क्या टीम इंडिया को कोचिंग देने के लिए रवि शास्त्री आदर्श व्यक्ति हैं? इस पर पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगर कप्तान और टीम खुश है तो हम किसी पर सवाल क्यों खड़े करे? मुझे उन सवालों का जवाब देना सही नहीं लगता, जो संबंधित न हो। मुझे जवाब देना इसलिए भी पसंद नहीं क्योंकि नहीं पता कि क्या हो रहा है। अगर टीम खुश है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।