{"_id":"5c471463bdec22736153f958","slug":"kane-williamson-creates-plan-to-stop-indian-skipper-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvNZ जंग से पहले केन विलियमसन ने भरी हुंकार, 'रन मशीन' को रोकने के लिए बनाया खास प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvNZ जंग से पहले केन विलियमसन ने भरी हुंकार, 'रन मशीन' को रोकने के लिए बनाया खास प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anupam Prasun
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
williamson and kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को कहा कि उनका ध्यान बुधवार से यहां शुरू हो रही सीमित ओवरों की संख्या के दौरान अपने भारतीय समकक्ष से 'सर्वश्रेष्ठ तरीके से कैसे निपटा जाए' इस पर रहेगा।
2 of 8
india vs new zealand
भारतीय कप्तान ने भी विलियमसन की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया। विलियमसन ने कहा, 'निश्चित तौर पर विराट जैसे खिलाड़ी की मैं सराहना करता हूं और उसे खेलते हुए देखना पसंद है। वह खेल की सीमाओं को बढ़ा रहा है जो बेहतरीन है।'
3 of 8
India vs New Zealand
उन्होंने कहा कि कोहली जुनूनी और विश्व स्तरीय क्रिकेटर है। विलियमसन ने कहा, 'वह सम्मानित खिलाड़ी हैं और मैं उसे काफी लंबे समय से जानता हूं, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में बेशक वह विश्व स्तरीय है और हमारा ध्यान उसकी क्रिकेट क्षमताओं पर है कि कैसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से हम उससे निपट सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विराट कोहली और केन विलियमसन
विलियमसन का मानना है कि कोहली जिस जज्बे के साथ अपने क्रिकेट को लेता है, उससे वह दुनिया भर में दर्शकों को मैदान पर खींचकर लाता है। कोहली भी विलियमसन की उपलब्धियों को स्वीकार करने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
5 of 8
virat kohli
उन्होंने कहा, 'विलियमसन आसानी से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। उसे खेलते हुए देखना शानदार है और निजी तौर पर मुझे उसकी बल्लेबाजी पसंद है और जब वह लय में खेल रहा होता हे तो दुनिया के सबसे आकर्षक बल्लेबाजों में से एक है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।