भारत को पहले टेस्ट में 227 रनों से हराने वाले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट जीत से गदगद हैं। जीत के बाद रूट मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान उन्होंने दूसरी पारी घोषित नहीं करने के फैसले को लेकर अपनी बात रखी।
2 of 6
जो रूट
- फोटो : social media
दूसरे दिन पारी घोषित नहीं करने के उनके फैसले की आलोचना को लेकर रूट ने कहा, 'वह भारत को जीत का कोई मौका नहीं देना चाहते थे।' उन्होंने कहा कि मैं सुनिश्चित करना चाहता था कि मैच के दो ही संभावित नतीजे हो। अगर हम यह मैच हार जाते तो खराब शुरूआत होती।' बता दें कि दूसरी पारी में इंग्लैंड ने पारी को घोषित ना करते हुए टीम के ऑलआउट होने तक का इंतजार किया, जिसको लेकर काफी आलोचना हुई।
3 of 6
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
रूट ने कहा, 'मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। हमने नए मानदंड कायम किए हैं। हमें अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा। हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।' इस दौरान रूट ने भारतीय टीम की भी तारीफ की।
4 of 6
जो रूट
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि भारतीय टीम बहुत अच्छी है, खासकर इन हालात में। उन्हें अपने क्रिकेट पर गर्व है। उनके पास शानदार खिलाड़ी भी हैं।' इस दौरान इंग्लिश कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि श्रीलंका में स्पिनरों की मददगार विकेट पर खेलकर आने से उन्हें तैयारी में मदद मिली।
5 of 6
बेन स्टोक्स और जो रूट
- फोटो : ट्विटर
रूट ने आगे कहा कि अब इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती सामने होगी। उन्होंने कहा, 'क्या हम इसे दोहरा सकते हैं या इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्या हम टीम के रूप में और बेहतर कर सकते हैं, ये सब चुनौतियां होंगी।'