फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिलेस्पी ने बताया, विराट कोहली को कैसे आउट करें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

Thu, 14 Sep 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Sep 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
jason gillespie says dont sledge against virat kohli
विराट कोहली - फोटो : ESPN

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और पापुआ न्यू गिनी के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आउट करने की नई तरकीब बताई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की वन-डे सीरीज से पहले आगाह किया है कि विराट के खिलाफ स्लेजिंग का उपयोग नहीं करे।

jason gillespie says dont sledge against virat kohli
जेसन गिलेस्पी - फोटो : the independent

गिलेस्पी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी है कि वो विराट कोहली को घूरने या उनके खिलाफ स्लेजिंग करने की गलती नहीं करे। गिलेस्पी ने कहा, 'विराट कोहली बेहतरीन क्रिकेटर हैं। जब फील्ड खुल जाती है तो वो आसानी से रन बना लेते हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली से बहस करने का कोई फायदा नहीं है। उनसे किसी को उलझना नहीं चाहिए।'

jason gillespie says dont sledge against virat kohli
विराट कोहली

गिलेस्पी ने कहा, 'विराट के सामने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करना होगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाउंसर का प्रयोग करेंगे तो फायदा जरुर मिलेगा। वैसे बाउंसर के बाद की गेंद भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। बाउंसर के बाद विराट को गेंद आगे फेंकी जाए और ड्राइव कराया जाए। अगर गेंद स्विंग होगी तो विराट परेशान होकर आउट हो सकते हैं। इसके अलावा विराट के करीब ऑन साइड पर भी कैच पकड़ने के लिए दो फील्डर होने चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
jason gillespie says dont sledge against virat kohli
विराट कोहली - फोटो : SELF

पता हो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती विराट कोहली होंगे। 28 वर्षीय कोहली बेहद शानदार फॉर्म में हैं। वो इस साल वन-डे में एक हजार रन से अधिक बना चुके हैं। इस साल ऐसा करने वाले वो वर्ल्ड के पहले क्रिकेटर भी हैं। इस साल विराट कोहली कुल 4 शतक जड़ चुके हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 92.45 है।

विज्ञापन
jason gillespie says dont sledge against virat kohli
विराट कोहली - फोटो : ESPN

दुनिया के नंबर 1 वन-डे बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 3 शतक पिछली 10 पारियों में निकले हैं। विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 55.66 है। साफ है विराट कोहली के ये आंकड़े देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed