लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 29 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 13.2 ओवरों में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।
इसी के साथ जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचने के अब बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाते ही क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में एंडरसन के विकेटों की संख्या 99 हो गई हैं। एक विकेट चटकाते ही वह इस मैदान पर विकेटों का शतक जड़ने वाले एकमात्र गेंदबाज बन जाएंगे।
लॉर्ड्स में एंडरसन ने अब तक कुल 23 मैचों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 99 विकेट झटके हैं। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इशांत शर्मा का विकेट लेते ही उन्होंने अपने 99 विकेट पूरे किए। ऐसे में अगर टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह इस मैदान पर विकटों का शतक जड़ने वाले पहले सफल गेंदबाज बन जाएंगे।
इस मामले में जेम्स एंडरसन के बाद उनके जोड़ीदार स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने अब तक 21 मैचों में 79 विकेट झटके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। उनके नाम 140 टेस्ट में 549 विकेट हैं।
5 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter
वह चौथे नंबर पर काबिज ग्लेन मैक्ग्रा (563) से सिर्फ 19 विकेट पीछे हैं। अगर वह आने वाले दिनों में मैक्ग्रा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।