{"_id":"5b6e6d564f1c1b6a1c8b574b","slug":"james-andeson-ready-to-set-world-record-of-100-wickets-at-lords","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स में इतिहास रचने की दहलीज पर जेम्स एंडरसन, महान गेंदबाज बनने के लिए चाहिए सिर्फ एक विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉर्ड्स में इतिहास रचने की दहलीज पर जेम्स एंडरसन, महान गेंदबाज बनने के लिए चाहिए सिर्फ एक विकेट
Sat, 11 Aug 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
james anderson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 29 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 13.2 ओवरों में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।
2 of 5
जेम्स एंडरसन
इसी के साथ जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचने के अब बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाते ही क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में एंडरसन के विकेटों की संख्या 99 हो गई हैं। एक विकेट चटकाते ही वह इस मैदान पर विकेटों का शतक जड़ने वाले एकमात्र गेंदबाज बन जाएंगे।
3 of 5
जेम्स एंडरसन
लॉर्ड्स में एंडरसन ने अब तक कुल 23 मैचों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 99 विकेट झटके हैं। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इशांत शर्मा का विकेट लेते ही उन्होंने अपने 99 विकेट पूरे किए। ऐसे में अगर टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह इस मैदान पर विकटों का शतक जड़ने वाले पहले सफल गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
stuart broad
इस मामले में जेम्स एंडरसन के बाद उनके जोड़ीदार स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने अब तक 21 मैचों में 79 विकेट झटके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। उनके नाम 140 टेस्ट में 549 विकेट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जेम्स एंडरसन
- फोटो : twitter
वह चौथे नंबर पर काबिज ग्लेन मैक्ग्रा (563) से सिर्फ 19 विकेट पीछे हैं। अगर वह आने वाले दिनों में मैक्ग्रा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।