कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पिछले साल चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया। हालांकि, वह टीम को उसकी पहली जीत नहीं दिला पाए। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
2 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भले ही पंजाब खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन 2014 के बाद टीम पहली बार फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही। वह तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं। श्रेयस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ साल 2020 में और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 में आईपीएल फाइनल में पहुंच चुके हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर ने पिछले साल खिताब भी जीता था। अय्यर खुद को एक ऐसे कप्तान के रूप में स्थापित करने में कामयाब हुए हैं जिसकी भारत को शायद भविष्य में आवश्यकता हो सकती है।
3 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
केकेआर ने पिछले साल उन्हें जाने दिया क्योंकि फ्रेंचाइजी को बड़ी रिटेंशन फीस (टीम में बनाये रखने की रकम) की उनकी मांग उचित नहीं लगी। केकेआर का यह नुकसान पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा फायदा साबित हुआ। पंजाब की टीम को 30 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में एक समझदार और जज्बे वाला कप्तान मिला। ऐसा कप्तान जो करियर के उतार-चढ़ाव को शालीनता से संभालना जानता हो।
4 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
शुभमन गिल की कप्तानी की परीक्षा अभी नहीं हुई है। उन्हें इंग्लैंड में कप्तान के रूप में कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन तीन जून 2025 के बाद श्रेयस संतोष अय्यर को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जा सकता है। अय्यर की कप्तानी में अपनी समझदारी के साथ करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी जैसा संयम और विराट कोहली जैसा आक्रामक रवैया और मुंबई के उनके सीनियर रोहित शर्मा की तरह एक 'बिंदास मुंबईकर' की झलक दिखी। आईपीएल फाइनल में हार के बावजूद अय्यर के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा- अभी काम आधा बाकी है, हमें अगले साल जीतना है।
5 of 12
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है। वह पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। चयन समिति के फैसले पर रिकी पोंटिंग ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा- मैं वास्तव में बहुत दुखी था लेकिन उसने इसे बहुत अच्छे से स्वीकार कर लिया है और वह आगे बढ़ गया है। उनकी आंखों में हर बार अच्छा प्रदर्शन करने की ललक रहती है। वह हर मैच को जीतना चाहता है और एक सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में विकसित होना चाहता है।