{"_id":"61aa80c38d0af574bb4edb3d","slug":"ipl-2022-ipl-teams-will-run-after-these-five-uncapped-players-in-mega-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: शाहरुख से लेकर अक्षय कर्णेवार तक, मेगा ऑक्शन में इन पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: शाहरुख से लेकर अक्षय कर्णेवार तक, मेगा ऑक्शन में इन पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:10 AM IST
सार
आईपीएल के मेगा ऑक्शन में रवि बिश्नोई से लेकर अवेश खान और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल और घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल ऑक्शन में शाहरुख, अवेश और अक्षय पर बड़ी बोली लग सकती है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल में दो नई टीमों के शामिल होने के बाद जनवरी में मेगा ऑक्शन होना है। पुरानी आठ टीमों ने रीटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी है। इसके बाद कई बड़े नाम नीलामी के पूल में आ चुके हैं और इन पर बड़ी बोली लगना तय है, लेकिन कुछ युवा खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है और मेगा ऑक्शन में इनके ऊपर भी बड़ी बोली लगाई जा सकती है। इनमें से कुछ खिलाड़ी पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं, जबकि कुछ ने घरेलू टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल से एक अलग पहचान बनाई है।
यहां हम उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अभी तक भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन आईपीएल या घरेलू मैचों में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है।
अवेश खान
2 of 6
अवेश खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में दिल्ली के लिए खेलते हुए अवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की थी। वो इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबादा और नोर्टजे के साथ खेलते हुए अवेश ने अपनी अलग छाप छोड़ी और सभी को प्रभावित किया। उन्हें भारतीय टीम में भी चुना गया था, लेकिन अब तक टीम इंडिया के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अवेश ने आईपीएल के पिछले सीजन में 16 मैच खेलकर 24 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी भी 7.37 की थी। मेगा ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लगना तय है।
शाहरुख खान
3 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 2021 आईपीएल में पंजाब के लिए खेले थे। कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अभी तक वो अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। घरेलू मैचों में शाहरुख की छवि बेहतरीन फिनिशर की है। उन्होंने अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। पिछले सीजन से वो तमिलनाडु के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल फिनिश करते आ रहे हैं। आईपीएल के 11 मैचों में उन्होंने 21.86 के औसत से 153 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.21 का रहा है, लेकिन सभी टीमों को उनकी क्षमता के बारे में पता है और उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि बिश्नोई
4 of 6
रवि बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
2021 टी-20 वर्ल्डकप में लेग स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा था और आईसीसी रैंकिंग में भी यही हाल है। टी-20 फॉर्मेट में लेग स्पिन गेंदबाज बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और राशिद खान से लेकर चहल इसके उदाहरण हैं। रवि बिश्नोई भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने 23 आईपीएल मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए हैं और उनकी इकोनॉमी 6.97 की रही है। पंजाब के लिए खेलने वाले रवि आईपीएल में चहल और राहुल चाहर के बाद तीसरे सबसे बेहतरीन भारतीय लेग स्पिनर हैं। मेगा ऑक्शन में कई टीमें उन्हें खरीदना चाहेंगी।
विज्ञापन
केएस भरत
5 of 6
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने भी इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टैंडबाई विकेटकीपर के रूप में उन्होंने अपनी कीपिंग से भी छाप छोड़ी है। आठ आईपीएल मैचों में 38.2 के औसत से 191 रन बनाने वाले भरत पर भी सभी की निगाहें होंगी। उनका स्ट्राइक रेट 122.44 का है, लेकिन टॉप ऑर्डर में वो बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं और इसी वजह से कई टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।