फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2021: रोहित-विराट पहले मैच में बना सकते हैं कीर्तिमान, उद्घाटन मुकाबले में ये रिकॉर्ड होंगे दांव पर

Fri, 09 Apr 2021 12:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: five Big records or milestones can be achieved in opening match between mumbai indians and royal challengers bangalore
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

आईपीएल 2021 का लंबा इंतजार शुक्रवार को खत्म जाएगा हो जाएगा जब मुंबई और बैंगलोर की टीम उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होगी। रोहित की अगुवाई वाली टूर्नामेंट की सबसे सफल मुंबई इंडियंस और विराट के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14वें सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई में भिड़ेंगी। इस दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों से कई बेहतरीन खिलाड़ी भी आपस में टकराएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि मैच के दौरान कौन से बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं...

IPL 2021: five Big records or milestones can be achieved in opening match between mumbai indians and royal challengers bangalore
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर @mipaltan

पोलार्ड 200 छक्कों से दो कदम दूर
मुंबई इंडियंस के आक्रामक ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने पोलार्ड (3023 रन) कप्तान रोहित शर्मा (5230 रन) के बाद टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। पोलार्ड ने 60 विकेट भी चटकाए हैं। पोलार्ड के नाम पर मुंबई इंडियंस की ओर से 198 छक्के दर्ज हैं जो रोहित के 213 छक्कों के बाद दूसरे सर्वाधिक छक्के हैं। पोलार्ड दो छक्के लगाते ही आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले छठे और मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।  

IPL 2021: five Big records or milestones can be achieved in opening match between mumbai indians and royal challengers bangalore
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

विराट के 6000 रन
बैंगलोर के कप्तान और आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को लीग में अपने 6000 रन पूरा करने के लिए 122 रनों की दरकार है। वह इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। फिलहाल उनके नाम पर 192 मैचों में 5878 रन है और वह सर्वाधिक रनों की सूची में शीर्ष पर हैं। वह अभी तक आईपीएल में पांच शतक और 39 अर्धशतक जड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: five Big records or milestones can be achieved in opening match between mumbai indians and royal challengers bangalore
एबी डिविलियर्स - फोटो : PTI

डीविलियर्स के 5000 रन
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आईपीएल में 5000 रन पूरा करने से 151 रन दूर हैं। उन्होंने अभी तक 169 मुकाबलों में 4849 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 38 अर्धशतक भी जड़े हैं। दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार डीविलियर्स के लिए इस लक्ष्य को पहले मैच में हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन नामुमकिन नहीं है। 

विज्ञापन
IPL 2021: five Big records or milestones can be achieved in opening match between mumbai indians and royal challengers bangalore
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित शर्मा के छक्के
मुंबई इंडियंस के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा चार छक्के लगाते ही चेन्नई के कप्तान धोनी से आगे निकल जाएंगे। धोनी के नाम पर अभी 200 मैचों में 216 छक्के हैं और वह सर्वाधिक छक्कों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed