फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: पतंजलि, जियो या फिर कोई और लेगा VIVO की जगह, इस दिन होगा स्पॉन्सर्स पर फैसला

Tue, 11 Aug 2020 01:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 title sponsors will be decided by 18 August for 13th edition
सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स - फोटो : ट्विटर

आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण से ठीक पहले चीनी कंपनी वीवो ने करार भी तोड़ दिया। अब दुनिया भर की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग के नए टाटइल स्पॉन्सर पर टिकी हुई है।

IPL 2020 title sponsors will be decided by 18 August for 13th edition
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से करार टूटने के बाद बीसीसीआई को प्रायोजन तलाशने में भी दिक्कत हो रही है। यह 440 करोड़ रूपये का करार था जो भारत-चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के कारण चीनी कंपनियों के बहिष्कार की मांग के बीच खत्म हुआ।

IPL 2020 title sponsors will be decided by 18 August for 13th edition
बृजेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को जानकारी दी कि नए प्रायोजक की घोषणा 18 अगस्त तक हो जाएगी। इच्छुक कंपनियों को बोली जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 18 अगस्त तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 title sponsors will be decided by 18 August for 13th edition
BCCI

BCCI की ओर से सोमवार देर शाम एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट भी जारी कर दिया गया। आसान शब्दों में कंपनियों से IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार प्राप्त करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह अधिकार 18 अगस्त, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक तीसरे पक्ष का कारोबार पिछले लेखा परीक्षित खातों के अनुसार 300 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए।

विज्ञापन
IPL 2020 title sponsors will be decided by 18 August for 13th edition
सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स - फोटो : ट्विटर

बाबा रामदेव की पतंजलि ने नया टाइटल प्रायोजक बनने में रूचि दिखाई है। पटेल ने कहा, 'वीवो का अलग होना कोई झटका नहीं है। कई कंपनियां पहले ही रूचि जता चुकी है। चाहे भारतीय कंपनी हो या विदेशी, जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगी उसे ही अधिकार मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed