आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण से ठीक पहले चीनी कंपनी वीवो ने करार भी तोड़ दिया। अब दुनिया भर की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग के नए टाटइल स्पॉन्सर पर टिकी हुई है।
IPL: पतंजलि, जियो या फिर कोई और लेगा VIVO की जगह, इस दिन होगा स्पॉन्सर्स पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से करार टूटने के बाद बीसीसीआई को प्रायोजन तलाशने में भी दिक्कत हो रही है। यह 440 करोड़ रूपये का करार था जो भारत-चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के कारण चीनी कंपनियों के बहिष्कार की मांग के बीच खत्म हुआ।
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को जानकारी दी कि नए प्रायोजक की घोषणा 18 अगस्त तक हो जाएगी। इच्छुक कंपनियों को बोली जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 18 अगस्त तक पूरी हो जाएगी।
BCCI की ओर से सोमवार देर शाम एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट भी जारी कर दिया गया। आसान शब्दों में कंपनियों से IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार प्राप्त करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह अधिकार 18 अगस्त, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक तीसरे पक्ष का कारोबार पिछले लेखा परीक्षित खातों के अनुसार 300 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए।
🚨 BCCI invites Expressions of Interest (“IEOI”) for IPL Title Sponsorship Rights for 2020.
More details here 👉 https://t.co/9vQi3g7X9S pic.twitter.com/VSogDK38C2
बाबा रामदेव की पतंजलि ने नया टाइटल प्रायोजक बनने में रूचि दिखाई है। पटेल ने कहा, 'वीवो का अलग होना कोई झटका नहीं है। कई कंपनियां पहले ही रूचि जता चुकी है। चाहे भारतीय कंपनी हो या विदेशी, जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगी उसे ही अधिकार मिलेंगे।