फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई पर कहर बनकर टूटेंगे मुंबई के ये 5 खिलाड़ी, रहना होगा सावधान!

Sun, 12 May 2019 08:54 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 12 May 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019 csk vs mi final: These five players of Mumbai may be dangerous for csk 
मुंबई इंडियंस

IPL के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार 12 मई को चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाना है। यह खिताबी मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई ने IPL के 10 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और वह रिकॉर्ड आठ बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। तीन बार वह चैंपियन रही है।



वहीं, मुंबई पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। IPL में यह चौथा अवसर होगा जब एक बार फिर मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के वो 5 खिलाड़ी जो चेन्नई के लिए खतरा बन सकते हैंः  
 

IPL 2019 csk vs mi final: These five players of Mumbai may be dangerous for csk 
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने तीन बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। बतौर कप्तान रोहित भले ही सफल रहे हों लेकिन इस बार वो बल्ले से वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा ने पिछली 14 पारियों में 31.70 की औसत और 130.91 की स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में तीन शतक बना चुके रोहित शर्मा ने इस सीजन में सिर्फ 2 ही अर्धशतक लगा पाए।

IPL 2019 csk vs mi final: These five players of Mumbai may be dangerous for csk 
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई

हार्दिक पांड्या
मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने इस बार कई मैच जिताऊ पारी खेली हैं। कोलकाता के खिलाफ उन्होंने महज 34 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली थी। IPL में यह पारी शायद ही कोई भूल सकता है। हार्दिक पांड्या 15 मैचों में 48.25 की औसत और 193 के स्ट्राइक रेट से 386 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9.32 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019 csk vs mi final: These five players of Mumbai may be dangerous for csk 
राहुल चाहर - फोटो : social media

राहुल चाहर
मुंबई की तरफ से सबसे बड़ा खतरा युवा गेंदबाज राहुल चाहर हो सकते हैं। मुंबई के युवा गेंदबाज राहुल चाहर IPL के 12 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। उनका इकॉनमी भी 7.04 के करीब है।

विज्ञापन
IPL 2019 csk vs mi final: These five players of Mumbai may be dangerous for csk 
मलिंगा आईपीएल - फोटो : social media

लसिथ मलिंगा
मुंबई के पास अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा की यॉर्कर चेन्नई के बल्लाबाजों को परेशान कर सकता है। मलिंगा ने इस सीजन 11 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed