फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथी बार IPL चैंपियन बनने को तैयार धोनी की चेन्नई, फाइनल में ये हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 12 May 2019 08:52 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 12 May 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings predicted xi against mumbai indians in ipl 2019 final
csk

इंडियन टी-20 लीग का खिताब चौथी बार जीतने से एमएस धोनी की चेन्नई अब सिर्फ एक कदम दूर है। दिल्ली को 6 विकेट से रौंदने के बाद अब चेन्नई का सामना रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई से होगा। आइए जानते हैं ऐसे में किन 11 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई फाइनल में मैदान संभाल सकती है।



मुंबई या फिर चेन्नई कौन जीतेगा IPL 2019 का खिताब, कौन चुकता करेगा पुराना हिसाब?

 

chennai super kings predicted xi against mumbai indians in ipl 2019 final
वॉटसन और डू प्लेसिस - फोटो : पीटीआई
ओपनर्स
चेन्नई की टीम अपने सबसे भरोसेमंद ओपनर फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन के साथ बल्लेबाजी का आगाज कर सकती है। पिछले मैच में दोनों ही बल्लेबाजों अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई थी। कप्तान धोनी को अपने ओपनर्स पर पूरा भरोसा होगा और वह इन दोनों के साथ ही पारी का आगाज करना चाहेंगे।

 

chennai super kings predicted xi against mumbai indians in ipl 2019 final
एमएस धोनी
मिडिल आर्डर
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में सुरेश रैना, एमएस धोनी और अंबाती रायडू कमान संभल सकते हैं। पिछले मैच में सुरेश रैना भी सिर्फ 11 रन बनाकर क्रीज छोड़ चले थे। हालांकि रायुडू ने नाबाद 20 रन की पारी खेली। वहीं लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में ब्रावो और जडेजा बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
chennai super kings predicted xi against mumbai indians in ipl 2019 final
dwayne bravo DANCE
ऑलराउंडर
चेन्नई के पास रविन्द्र जडेजा और ब्रावो हैं। दोनों की खिलाड़ी चेन्नई के लिए मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। ब्रावो के अलावा जडेजा भी बल्ले से रन बनाने का दम रखते हैं। पिछले मैच में सिर्फ ब्रावो को एक गेंद खेलने का मौका मिला था। हालांकि गेंदबाजी में दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

विज्ञापन
chennai super kings predicted xi against mumbai indians in ipl 2019 final
deepak chahar

गेंदबाज
धोनी के पास गेंदबाजी में विकल्पों की कोई कमी नहीं है। चेन्नई में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे धाकड़ युवा गेंदबाज हैं। जबकि  हरभजन सिंह और इमरान ताहिर जैसे स्पिनर गेंदबाजी आक्रमण को ज्यादा मजबूत बनाने का काम करते हैं। अगले मैच में चारों ही गेंदबाजों का खेलना लगभग तय नजर आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed