रायजिंग पुणे सुपरजायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को पुणे में मुकाबला खेला गया। कोलकाता ने पुणे द्वारा दिए गए 183 रन के लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान कई रोचक रिकॉर्ड बने आईए इन्हींं रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते हैं...
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने पुणे के खिलाफ केकेआर के लिए अपना 100वां मैच खेला। इन सभी मैचों में गंभीर ने कोलकाता की कप्तानी की है। वह केकेआर के लिए 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। साथ ही वह किसी एक आईपीएल टीम के लिए 100 मैच खेलने वाले 9वें खिलाड़ी भी बने।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
3 of 10
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL official web
रॉबिन उथप्पा ने बुधवार को पुणे के तीन बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में विकेट कीपिंग का एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनके नाम अब आईपीएल सबसे ज्यादा 30 स्टंपिंग दर्ज हो गई हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। उन्होंने आईपीएल में 29 बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर पवेलियन वापस भेजा है।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
4 of 10
रॉबिन उथप्पा -गौतम गंभीर
- फोटो : IPL official web
आईपीएल के एक मैच में तीन स्टंपिंग के साथ अर्धशतक जड़ने का कारनामा अब तक कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर सका है। यह कारनामा करने वाले रॉबिन उथप्पा पहले विकेटकीपर हैं।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
5 of 10
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL official web
उथप्पा ने पुणे के खिलाफ आईपीएल में 16वां अर्धशतक जड़ा। यह आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी(17) के बाद किसी भी विकेट कीपर बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं।