बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की जगह टीम इंडिया की कमान संभाल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को राजकोट में खेले गए दूसरे मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा गया था। भारत ने नागपुर टी-20 में बांग्लादेश को 30 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा भी जमा लिया। सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा की आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई थी। जिसमें उन्होंने थर्ड अंपायर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले पर रोहित ने कहा कि मैं मैदान पर काफी भावुक हो जाता हूं। पिछले मैच के कुछ फैसले गलत थे और आज मैदान पर हम थोड़े सुस्त थे। अंत में उद्देश्य काम पूरा करना है और कभी-कभी हम बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। रोहित ने हंसते हुए कहा कि अगली बार मैं ध्यान रखूंगा कि मैदान में कैमरा किधर लगा है।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : Social Media
रोहित शर्मा ने राजकोट टी-20 में बांग्लादेश के खिलाफ 43 गेंदों पर 85 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। बांग्लादेश की पारी के दौरान एक मौका ऐसा आया था, जब रोहित शर्मा को थर्ड अंपायर को गाली देते देखा गया। ये वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था। बांग्लादेश को लिटन दास और मोहम्मद नईम ने मिलकर बढ़िया शुरुआत दी थी, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 60 रन जोड़ डाले थे।
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर लिटन दास के खिलाफ स्टंपिंग की अपील हुई थी। फील्ड अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली और रिप्ले में ऋषभ पंत की बचकानी हरकत के चक्कर में लिटन दास बच गए। क्रिकेट के नियम के मुताबिक स्टंपिंग के समय विकेटकीपर का हाथ स्टंप्स से पीछे होना चाहिए, जबकि पंत का हाथ स्टंप्स से आगे था और इसी वजह से थर्ड अंपायर ने क्रीज के बाहर होने के बावजूद लिटन दास को नॉटआउट दिया था। इस बात के कारण रोहित काफी निराश दिखे थे और इसी दौरान उनके मुंह से गाली निकली, जो कैमरे में कैद हो गई।