भारत-बांग्लादेश के बीच नागपुर में खेले गए टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को मात दे दी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के शागिर्द तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सात रन देकर छह विकेट झटके, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। चाहर की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाजों के गिल्लियां बिखर गईं और भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर लिया। दीपक अब एक गेंदबाज के रूप में निखर रहे हैं और नई गेंद के साथ पुरानी गेंद से भी मारक साबित हो रहे हैं।
2 of 4
दीपक चाहर
- फोटो : ट्विटर
मीडिया से बातचीत में दीपक चाहर ने कहा कि परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल नहीं थीं, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर विश्वास जताया जिसे देखकर उन्हें खुशी हुई। दीपक चाहर ने कहा कि रोहित ने मुझसे कहा था कि मैं आज तुझे बुमराह की तरह इस्तेमाल करूंगा। तुमको महत्वपूर्ण ओवर में गेंदबाजी करनी होगी। इस बात ने मुझे मोटिवेट किया। मुझे अच्छा लगा कि जब मुझे ये जिम्मेदारी दी गई। इससे लगता है कि मुझ पर भरोसा किया जा रहा है। मुझे बुरा तब लगता है जब मुझ पर कोई भरोसा नहीं करता। बीच मैच में कप्तान द्वारा ऐसा कहा जाना खुद में एक भरोसा पैदा करता है।
3 of 4
दीपक चाहर
- फोटो : ट्विटर
चाहर ने बातचीत में कहा कि जब आपकी तुलना अपनी ही टीम के किसी खिलाड़ी के साथ की जाती है, तो अच्छा लगता है। उन्होंने बुमराह को लेकर कहा कि वह नि संदेह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है और ऐसे गेंदबाज से कंपेयर किया जाना गर्व की बात है। दीपक ने आगे कहा कि हालांकि मैं उनके साथ तुलना नहीं करना चाहता, मैं बस अच्छा काम करना चाहता हूं। मुझे पता है कि उनका दर्ज आज क्या है और मैं ये भी जानता हूं कि मेरा दर्जा आज क्या है।
4 of 4
दीपक चाहर को समझाते धोनी
- फोटो : ट्विटर
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले दीपक चाहर ने भी कहा है कि धोनी आपको हर समय नहीं बता सकते। उनका मानना है कि आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं तो आपको अपनी ताकत और कमजोरियों पर ध्यान देना होगा और मैच के हालाक के अनुसार आपको गेंदबाजी करनी होगी।