इंडियन टी-20 लीग के 12वें संस्करण का फाइनल मैच आज चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन-तीन बार इस खिताब पर कब्जा किया है। आइए इसी कड़ी में एक बार जान लेते हैं पिछले सभी सीजन जीतने वाले टीम्स के बारे में...
राजस्थान (2008): टूर्नामेंट का पहला खिताब राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। राजस्थान की टीम ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराकर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी। चेन्नई की टीम ने राजस्थान के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान ने 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। हालांकि इसके बाद अब तक राजस्थान एक बार भी खिताब नहीं जीत सका।
डेक्कन चार्जर (2009): साल 2009 में आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था और इस सीजन में डेक्कन चार्जर्स की टीम ने खिताब जीतने में कामयाबी पाई। डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजरेस बैंगलोर को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। डेक्कन चार्जर्स ने 20 ओवरों में 143 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बैंगलोर सिर्फ 137 रन बना सका था।
चेन्नई (2010): आईपीएल की भारत वापसी हुई और इस बार फिर से फैंस को एक नया चैंपियन मिला। इस बार धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी और फाइनल में मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बार खिताब जीता। फाइनल में चेन्नई ने मुंबई को 22 रन से शिकस्त दी थी। चेन्नई की टीम ने 20 ओवरों में 168 रन बनाए थे और जिसके जबाव में मुंबई सिर्फ 146 रन ही बना सका था।
चेन्नई (2011): साल 2011 में एम एस धोनी की चेन्नई ने फिर से कमाल किया और लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस बार चेन्नई ने फाइनल में बैंगलोर को हराया। फाइनल में चेन्नई ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम सिर्फ 147 रन पर ढेर हो गई।