{"_id":"5d8f29798ebc3e93b31a691a","slug":"indian-premier-league-2020-auction-to-be-held-in-december-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल के आखिर में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, एक बार फिर सजने जा रहा IPL का बाजार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साल के आखिर में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, एक बार फिर सजने जा रहा IPL का बाजार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए खिलाड़ियों की निलामी का कार्यक्रम इस साल के आखिरी महीने दिसंबर में हो सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो ऑक्शन दिसंबर में होगा और टूर्नामेंट 2020 के अप्रैल और मई के महीने में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, इस छोटी नीलामी प्रकिया में सैलरी कैप के लिए तीन करोड़ रूपये का इजाफा किया गया है। इसका मतलब यह है कि टीमें अपने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 86 करोड़ रूपये तक खर्च कर पाएगी।
2 of 5
पंजाब
- फोटो : social media
किंग्स इलेवन पंजाब ने अगामी सीजन के लिए नए कोच के लिए चार नामों का चयन कर लिया है। इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लोवर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन लेहमन, माइक हसी, जॉर्ज बैली के नाम इस शॉर्ट लिस्ट की गई सूची में शामिल हैं। माइक हेसन ने किंग्स इलेवन पंजाब से अपने दो साल के अनुबंध को खत्म कर दिया था। वह अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम डायरेक्टर बने हैं। हेसन के जाने के बाद से ही पंजाब की टीम नए कोच की तलाश में है।
3 of 5
माइक हेसन
हेसन की नियुक्ति के अलावा आरसीबी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच को हेड कोच की भूमिका दी ही। पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम को बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका मिली है, तो शंकर बासु को स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच की जिम्मेदारी मिली ही। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद आरसीबी अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rcb
माइक हेसन ने हाल ही में विराट कोहली द्वारा चीजों को नियंत्रण करने की बातों को खारिज किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कप्तानी अच्छी है और इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती। दिसंबर में होने वाली नीलामी पर दर्शकों की नजरें रहेंगी, इसकी तारीख आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
5 of 5
ipl 2019 auction
- फोटो : Twitter
अधिकांश टीमें कमोबेश संतुलित हैं। निलामी में कमजोर टीमों के पास बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का मौका होता है। अगर नीलामी दिसंबर में आयोजित की जाती है, तो जल्द ही आईपीएल के अधिकारी तारीख का एलान कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।