{"_id":"5bd756b9bdec2269a92b64da","slug":"india-vs-west-indies-5-reason-to-big-win-in-4th-odi-at-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की विशाल जीत के ये रहे 5 बड़े कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की विशाल जीत के ये रहे 5 बड़े कारण
Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया ने 224 रन के विशाल अंतर से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई। आइए जानते टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत के पांच कारणः
'हिटमैन' रोहित की बेहतरीन पारी
2 of 6
rohit sharma
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 137 गेंदों में 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 162 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपने करियर का 21वां शतक जड़ा।
रायुडू का शानदार शतक
3 of 6
ambati rayudu
रायडू ने 81 गेंदों में 8 चौके और चार छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए। रायुडू ने अपने करियर का तीसरा शतक जड़ा। रायुडू ने रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी के दम पर भारत ने विंडीज के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खलील अहमद की शानदार गेंदबाजी
4 of 6
खलील अहमद
खलील अहमद टीम इंडिया की इस विशाल जीत में अहम भूमिका निभाई। युवा गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने हेटमायर (13), पॉवेल (1) और सेमुअल्स (18) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
टीम इंडिया की शानदार फील्डिंग
5 of 6
team india
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार फील्डिंग दिखाई, जिसका फायदा उन्हें विशाल जीत के रूप में मिला। टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ी को रन आउट किया, जबकि चार खिलाड़ी कैच आउट हुए। होप को कुलदीप यादव ने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया और विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो पर पॉवेल चलते बने। वहीं, इस एकतरफे मुकाबले में रोहित ने बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग में भी जबरदस्त कमाल दिखाया। इस दौरान उन्होंने तीन कैच लपके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।