भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वन-डे सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अब अगर यह सीरीज फतह करनी है तो उसे हर हाल में यह मुकाबला अपने नाम करना होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा दौरे पर यह उसकी पहली हार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में टीम इंडिया की नजरें अपनी अंतिम एकादश में सही संतुलन बनाने पर टिकी होंगी। आइए जानते हैं कि कप्तान विराट किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान फतह करने उतरेगी?
INDvWI: इन 11 'सूरमाओं' के साथ मैदान फतह करने उतरेगी 'विराट ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन-रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। बता दें कि बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा लगातार दो मैचों में विफल रहे हैं और टीम को उनसे बड़ी साझेदारी की उम्मीद है। पहले मैच में रोहित ने 157 रन की नाबाद पारी खेली थी। उसके बाद उनका बल्ला खामोश रहा।
टॉप/मिडिल ऑर्डर
टॉप ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू का खेलना लगभग तय है। मेजबान टीम के लिए हालांकि सबसे सकारात्मक पक्ष कप्तान कोहली की फार्म है, जिन्होंने पुणे में तीसरे वन-डे में लगातार तीसरा शतक जड़ा और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बने।
प्रशंसकों को कोहली से एक और शतक की उम्मीद होगी, लेकिन कप्तान चाहेंगे कि उनकी टीम पिछले दो मैचों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करे। वहीं, मिडिल ऑर्डर में पंत का खेलना तय है। पिछले मैच में धोनी से ऊपर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत ने आक्रामक रुख दिखाया है लेकिन अपनी पदार्पण वन-डे सीरीज में उपयोगी पारी का उन्हें इंतजार है।
विकेटकीपर/ ऑलराउंडर
विकेटकीपर की भूमिका एमएस धोनी नजर आएंगे। अभी तक खेले गए तीन मैचों में माही का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। वहीं, ऑलराउंडर की भूमिका में केदार जाधव का खेलना लगभग तय माना जा रहा। चयनकर्ताओं ने अंतिम दो मैचों के लिए केदार जाधव को टीम में जगह दी है जिससे भारत को मजबूती मिलेगी। जाधव की आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी प्रभावी साबित हो सकती है। तीसरे वनडे में हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा भी था कि केदार जाधव की वापसी से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अतिरिक्त गहराई मिल जाएगी जिसकी उसे जरूरत है।
गेंदबाज
गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते हुए शनिवार को तीसरे वन-डे में चार विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने डेथ ओवरों में काफी रन लुटाए लेकिन उनके वापसी करने की उम्मीद है। विरोधी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में दोनों स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की भूमिका अहम होगी।