{"_id":"59822e574f1c1b5e2d8b47fd","slug":"india-vs-sri-lanka-2nd-test-ssc-colombo-pujara-can-compleet-his-4000-test-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
Thu, 03 Aug 2017 01:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से कोलंबो के एसएससी मैदान पर तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। इस मैच पर टीम इंडिया और श्रीलंका दोनों की नजरें बनी हुई हैं। एक तरह टीम इंडिया गाले की तरह शानदार प्रदर्शन कर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल करना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगा। लेकिन इस मुकाबले से इतर यह टेस्ट दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने वाला साबित हो सकता है।
भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
2 of 6
dinesh chandimal
- फोटो : reuters
श्रीलंका के नव नियुक्त कप्तान दिनेश चांदीमल पहली बार एक पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के खिलाफ गाले टेस्ट में वो निमोनिया के कारण नहीं खेल सके। उन्हें कुछ दिनों तक मैदान से बाहर बैठना पड़ा। लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपनी टीम की सीरीज में वापसी कराने की पुरजोर कोशिश करेंगे। पिछली सीरीज में गाले में उनके शानदार शतक की बदौलत ही श्रीलंका एक टेस्ट जीत पाई थी।
भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
3 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
कोलंबो टेस्ट टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा के लिए यादगार होगा। यह उनके करियर का 50वां टेस्ट होगा। गाले में अश्विन ने भी करियर का 50वां टेस्ट खेला था। पिछली बार सीरीज के अंतिम मैच में पुजारा ने शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के 22 साल बाद लंका में डंका बजाने में अहम भुमिका अदा की थी। वो एक बार फिर पिछली सीरीज जैसे प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
4 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
यदि गाले की 153 रन की पारी की तरह पुजारा का बल्ला कोलंबो में भी चलता है तो उनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएगा। वह टेस्ट मैचों में 4 हजार रन के आंकड़े को छूने से 34 रन दूर है। उनके नाम 49 टेस्ट में 3966 रन हैं। यदि वो ऐसा करते हैं तो वो यह कारनामा करने वाले भारत के 15वें टेस्ट क्रिकेटर बन जाएंगे।
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
5 of 6
अश्विन
गाले टेस्ट में अपना 50वां टेस्ट खेलने वाले अश्विन के लिए कोलंबो टेस्ट भी अहम है। गाले टेस्ट में 49 रन की पारी खेलने वाले अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा पूरा करने से 50 रन दूर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।