दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि आगामी पांच जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को दबाव में डाल सकता है। वर्ल्ड की नंबर-1 टीम इंडिया और नंबर-2 दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच होने वाले इस मुकाबले को काफी रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।
अफ्रीकी दौरे से पहले ग्रीम स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- इस गेंदबाज के आगे नहीं टिकेगी टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मिथ ने पीटीआई से कहा, 'मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी मजबूत होगी। एबी डिविलियर्स की वापसी से उनकी टीम काफी मजबूत नजर आती है। गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। उनके पास चुनने के लिए चार बेहतरीन अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और कुछ युवा तेज गेंदबाज भी।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर (केशव महाराज) तथा 6 बल्लेबाजों के साथ उतरेंगे, जबकि क्विंटन डिकॉक 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।'
हालांकि, स्मिथ का मानना है कि बिना अभ्यास मैच के टेस्ट सीरीज के खेलने वाले भारत के लिए पहले टेस्ट का आयोजन केपटाउन में फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि केपटाउन में टीम इंडिया के पास सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। दक्षिण अफ्रीका में गेंद का मूवमेंट इतना अधिक परेशान नहीं करता, जो चुनौती पैदा करता है वह अतिरिक्त उछाल है। मैं उम्मीद करता हूं कि विकेट पर काफी मूवमेंट नहीं होगी और धीमा उछाल होगा और खेल के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी।'
आगे स्मिथ ने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया अभी बेहतरीन फॉर्म में है और लगातार 9 सीरीज जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने जब पिछली बार दक्षिण अफ्रीका दौरा किया था, तो कप्तान कोहली, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अच्छे फॉर्म में थे, जबकि रोहित शर्मा और शिखर धवन को जूझना पड़ा था। स्मिथ ने कहा कि धवन और रोहित अब कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं, लेकिन डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, वर्नोन फिलेंडर और कैगिसो रबाडा जैसे तेज गेंदबाज के आगे टीम इंडिया को मशक्कत करनी पड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि अफ्रीकी तेज गेंदबाज के सामने कोहली और पुजारा अहम बल्लेबाज होंगे। पुजारा और कोहली महत्वपूर्ण बल्लेबाज होंगे। ये दो खिलाड़ी पिछली बार भी अच्छा खेले थे इसलिए वे महत्वपूर्ण होंगे। आगे उन्होंने कहा कि उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और पहली बार टीम में जगह बनाने वाले जसप्रीत बुमराह के तेज गेंदबाजी पर स्मिथ ने कहा, 'टीम इंडिया को यदि सफल होना है तो उनके तीन तेज गेंदबाजों को काफी अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है।