फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की प्लेइंग XI: क्या आज राहुल होंगे बाहर या फिर IPL के इस सुपरस्टार का होगा डेब्यू?

Thu, 18 Mar 2021 04:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
india vs england 4th t20i: dream11 team predicted playing 11 of team india 
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में भारत पांच मैचों की श्रृंखला बराबर करने के इरादे से उतरेगा। टीम इंडिया पिछले तीन में से दो मैचों में उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। इस लिहाज से चौथा मुकाबला अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है। वहीं, कोहली के बयान पर गौर करें तो गेंदबाजी में एक आध बदलाव हो सकता है। हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर के साथ टीम में एक अन्य ऑलराउंडर को जगह मिल सकती है और वह राहुल तेवतिया या अक्षर पटेल में से किसी एक का डेब्यू हो सकता है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं चौथे टी-20 में टीम इंडिया की संभावित एकादश पर...

india vs england 4th t20i: dream11 team predicted playing 11 of team india 
केएल राहुल - फोटो : social media

ओपनर्स:
पहले और दूसरे टी-20 में टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को आराम दिया था। तीसरे टी-20 में उनकी वापसी हुई, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल सके और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, पिछले तीन मैचों में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी निराशाजन रहा है। उन्होंने 0,0 और 1 का स्कोर किया। बावजूद इसके चौथे टी-20 में राहुल का खेलना तय माना जा रहा है।

india vs england 4th t20i: dream11 team predicted playing 11 of team india 
विराट कोहली - फोटो : social media

मध्यक्रम: 
पिछले मैच के मुताबिक तीसरे नंबर पर युवा बल्लेबाज ईशान किशन नजर आ सकते हैं। वहीं, चौथे नंबर पर भारतीय कप्तान कोहली आएंगे। पिछले दो मैचों में विराट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में चौथे टी-20 में भी उनसे शानदार पारी की उम्मीद है। फिर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england 4th t20i: dream11 team predicted playing 11 of team india 
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

ऑलराउंडर्स/विकेटकीपर:
ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या की वापसी प्रभावी रही है, लेकिन वह अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाए हैं। तीसरे मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर्स में 22 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। उनका खेलना भी इस मैच में तय है। हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर के साथ टीम में एक अन्य ऑलराउंडर को जगह मिल सकती है और वह डेब्यू का इंतजार कर रहे राहुल तेवतिया या फिर अक्षर पटेल हो सकते हैं। वहीं, ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे हैं। आज टीम उनसे एक बड़ा स्कोर चाहेगा। पिछले मैच में वह 25 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।

विज्ञापन
india vs england 4th t20i: dream11 team predicted playing 11 of team india 
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

गेंदबाजी:
चौथे टी-20 में गेंदबाजी में बदलाव की संभावना है। चहल पिछले तीन मैचों में कुछ खास प्रभावी नहीं रहे और खूब रन भी लुटाए। ऐसे में उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए पहली श्रृंखला खेल रहे भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी की है, लेकिन टीम को उनसे उम्मीद है कि वह नई गेंद से नियमित विकेट चटकाएं। ऐसे में शार्दुल की जगह दीपक चाहर को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में शार्दुल ने 3.2 ओवर्स में 36 रन लुटाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed