फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 2nd odi live streaming when and where to watch live streaming of Second odi

सीरीज बचाने उतरेगा इंग्लैंड: कब-कहां और कैसे देखें आज होने वाला दूसरा वनडे LIVE

Fri, 26 Mar 2021 07:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Mar 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
India vs England 2nd odi live streaming when and where to watch live streaming of Second odi
विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी - फोटो : ट्विटर @BCCI

टेस्ट और फिर टी-20 सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लिश टीम पर वनडे सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला पुणे में खेली जा रही है। पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब अगर दूसरे मैच में भी मैदान मार लेगी तो श्रृंखला भी कब्जा लेगी। इस बीच श्रेयस अय्यर का चोटिल होकर चार माह के लिए क्रिकेट से दूर होना, भारतीय फैंस को झटका दे गया।

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 26 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। जून 2019 के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों टीम वनडे में आपस में टकरा रही है। पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम इस मुकाबले की अगुवाई के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे होगी टक्कर?

दिन-रात्रि मुकाबला होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर एक बजे और मैच 1:30 से शुरू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मैदान के भीतर दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है। पिछले मैच में पिच ने जबरदस्त खेल दिखाया था। बाउंस, स्विंग के साथ रन भी बरसे थे।

विज्ञापन

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed