{"_id":"5c77e3cdbdec22691d36dedf","slug":"woman-spends-1-lakh-rupees-on-plastic-surgery-for-her-cat-to-look-beautiful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर जमकर गालियां दे रहे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर जमकर गालियां दे रहे लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Cat Plastic Surgery
- फोटो : Jiangsu Television Station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन में एक महिला ने अपनी बिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए एक लाख रुपये खर्च कर दिए। दरअसल, महिला को लगता था कि उसकी बिल्ली खूबसूरत नहीं है और वो चाहती थी कि वो किसी परी की तरह दिखे। इसलिए उसने बिल्ली की ही प्लास्टिक सर्जरी करवा दी।
2 of 5
Cat Plastic Surgery
- फोटो : Jiangsu Television Station
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने सबसे पहले बिल्ली की आंखों की सर्जरी कराई, जिससे उसकी आंखें किसी इंसान की तरह दिखें। इसके बाद उसने उसके चेहरे की भी प्लास्टिक सर्जरी कराई। इस मामले के सामने आने के बाद महिला को लोग जानवरों पर अत्याचार का दोषी बता रहे हैं।
3 of 5
Cat Plastic Surgery
- फोटो : Jiangsu Television Station
चीन के एक स्थानीय न्यूज चैनल ने इस मामले को उजागर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्जरी की वजह से बिल्ली की आंखें सूज गईं और लाल हो गईं। चैनल ने बिल्ली की फोटो भी जारी की है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि बिल्ली की आंखों के ऊपर टांके लगे हैं और सूजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Animal Hospital Staff
- फोटो : Jiangsu Television Station
महिला ने बिल्ली की इस सर्जरी में एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्ली की जिस जानवरों के अस्पताल में सर्जरी हुई, उसके डॉक्टर का कहना है कि कई लोग अपने पालतु कुत्तों की आइब्रो सेट करवाते हैं, ताकि वो डॉग शोज में भाग ले सकें, लेकिन यह अपने तरह का पहला मामला है।
विज्ञापन
5 of 5
Social Media
सोशल मीडिया पर महिला को लोग जमकर गालियां दे रहे हैं। महिला की इस करामात पर लोग उसे सनकी भी बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा करना अत्याचार के दायरे में आता है। यह बिल्कुल जरूरी नहीं था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।