भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथा टेस्ट अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। गाबा के मैदान में पहली बार टेस्ट मैच जीतने वाली भारतीय टीम में जहां जश्न का माहौल है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में मायूसी और गुस्सा है।
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ रणनीति बनाई थी लेकिन मेहमान टीम चुनौती के लिए अच्छी तरह से तैयार थी। उन्होंने कहा, ‘हम 300 से थोड़ा अधिक का लक्ष्य देकर उन्हें श्रृंखला जीतने का लालच देना चाहते थे। मुझे लगता है कि भारत ने आज समीकरण बदल दिए। जीत का श्रेय उन्हें जाता है। वे इसके हकदार थे। हमारे गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। इस शानदार श्रृंखला में श्रेय भारतीय टीम को जाता है।’
पेन ने कहा, ‘यह टेस्ट क्रिकेट का अच्छा और कड़ा दिन था। ऋषभ और भारतीय टीम ने हमसे मैच छीना और वे जीत के हकदार थे। मैं चाहता था कि दरारों से थोड़ा अधिक मदद मिले। अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते तो विकेट हासिल कर सकते थे।’
4 of 5
स्मिथ और पेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पेन भले ही अपने गेंदबाजों को दोष दे रहे हैं और भारत की तारीफ कर रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। यही नही स्थिति ऐसी हो चुकी है कि अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उन्हें इससे हटाने की बात भी करने लगे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान हिली ने कहा कि अब समय है कि पेन को कप्तानी से हटाकर पैट कमिंस या स्टीव स्मिथ को सौंपी जाए।
ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा, 'मैं सदमे में हूं और विश्वास नहीं कर पा रहा हूं'। उन्होंने पेन की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये कैसी रणनीति थी, आपने सही तरीके से फील्डिंग तक नहीं लगाई।