फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup Winners List: आठ साल में तीसरी बार एशियाई चैंपियन बनी भारतीय टीम, जानें हर बार किसने जीता टूर्नामेंट

Sun, 17 Sep 2023 07:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार एशिया कप पर कब्जा किया है। पिछली बार 2018 में जब टीम इंडिया जीती थी तब रोहित ही कप्तान थे। भारत पांच साल बाद इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल हुआ है।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023
एशिया कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को गया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया। भारत सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है। उसके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम है। उसने छह खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। बांग्लादेश की टीम तीन फाइनल खेली है, लेकिन उसे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि 1984 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कब कौन सी टीम चैंपियन बनी...

1984: भारत

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023
एशिया कप 1984 - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले संस्करण में तीन टीमों ने भाग लिया था। यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। भारत ग्रुप में दो मैच जीतकर पहले स्थान पर रहा था। वहीं, श्रीलंका ने दो में से एक मैच में जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दोनों मैचों में हारी थी। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के कारण भारतीय टीम चैंपियन बनी।

1986: श्रीलंका

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023
दलीप मेंडिस 1986 एशिया कप में श्रीलंका के कप्तान थे। - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के दूसरे संस्करण में भी तीन टीमों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका में आयोजित टूर्नामेंट में भारतीय टीम नहीं थी। उसके स्थान पर बांग्लादेश ने भाग लिया। ग्रुप में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान-श्रीलंका की टीम के बीच फाइनल खेला गया। लंकाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1988: भारत

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023
दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में भारत 1986 में एशिया कप जीता था। - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार बांग्लादेश में एशिया कप खेला गया। इस बार टूर्नामेंट में भारतीय टीम की वापसी हुई। इस बार चार टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप में पहले स्थान पर श्रीलंका और दूसरे स्थान पर भारत रहा। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में लंकाई टीम को छह विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन

1990/91: भारत

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990-91 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे। - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में भारत तीसरी बार चैंपियन बना। उसने पहली बार मेजबानी भी की। इस बार पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया। ग्रुप में श्रीलंका पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहा। दोनों के बीच फाइनल खेला गया। भारत ने सात विकेट से श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed