{"_id":"6352a5a47ab3683f3c388565","slug":"ind-vs-pak-icc-t20-world-cup-2022-7-most-controversial-india-pakistan-moments-in-world-cup-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: कभी मियांदाद बने मेंढक तो कभी गंभीर से भिड़े अफरीदी, जानें भारत-पाकिस्तान मैच के सात बड़े विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: कभी मियांदाद बने मेंढक तो कभी गंभीर से भिड़े अफरीदी, जानें भारत-पाकिस्तान मैच के सात बड़े विवाद
Sun, 23 Oct 2022 10:40 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:40 AM IST
सार
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के नसीम शाह भारतीय बल्लेबाजों को बार-बार घूर रहे थे। हार्दिक पांड्या ने इसका जबाव अपने बल्ले से दिया और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी20 विश्व कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। रविवार के दिन ये दोनों टीमें मेलबर्न के मैदान पर आमने-सामने होंगी। पिछले टी20 विश्व कप में भी भारत का पहला मैच पाकिस्तान से था और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। यह पहला मौका था, जब भारत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से कोई मैच हारा था। इसके बाद ये दोनों टीमें रविवार को विश्व कप में भिड़ेंगी।
भारतीय बल्लेबाजों को घूरते रहे नसीम शाह
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
2022 एशिया कप में पाकिस्तान के नसीम शाह पाकिस्तान के लिए पहला टी20 मैच खेल रहे थे। उन्होंने शानदार शुरुआत की और भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। वह अपनी शानदार गेंदों के साथ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे और गेंद करने के बाद उन्हें घूर भी रहे थे। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने उनसे उलझने की बजाय अपने खेल पर ध्यान दिया। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। इसके बाद नसीम शाह रोते हुए मैदान से वापस गए थे।
Team India Video: रोहित ने बल्ले को बनाया बंदूक, अश्विन ने लिए मजे, देखें विराट का स्टाइलिश अंदाज
Team India Video: रोहित ने बल्ले को बनाया बंदूक, अश्विन ने लिए मजे, देखें विराट का स्टाइलिश अंदाज
2010: गंभीर-कामरान का विवाद
गौतम गंभीर और कामरान अकमल
- फोटो : सोशल मीडिया
2010 एशिया कप के दौरान श्रीलंका के दाम्बुला में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच था। स्पिनर सईद अजमल की गेंद गंभीर के बैट को मिस करते हुए विकेटकीपर कामरान अकमल के हाथों में गई थी। इसके बाद कामरान खुशी के मारे अपील करने पिच तक आ पहुंचे। अंपायर ने अपील को नकार दिया और गंभीर क्रीज पर जमे रहे। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गंभीर और कामरान में तूतू-मैंमैं शुरू हो गई और दोनों एक दूसरे के नजदीक पहुंच गए। तब फील्ड अंपायर बिली बाउडन ने कामरान और नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने गंभीर को संभाला और विवाद वहीं पर रुक गया।
इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 267 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर फेंकने मोहम्मद आमिर आए। इस ओवर में हरभजन ने एक गेंद मिस की तो तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने स्लेजिंग शुरू कर दी। हालांकि, हरभजन ने आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को मैच जिता दिया और आक्रामक तरीके से जीत का जश्न मनाया। यह बात शोएब अख्तर को रास नहीं आई थी और उन्होंने बाद में भज्जी से बात भी की थी।
T20 World Cup: रोहित शर्मा बन सकते हैं टी20 में भारत के नंबर-1 कप्तान, वर्ल्ड कप में निशाने पर धोनी का रिकॉर्ड

2007: गंभीर और अफरीदी के बीच तीखी नोंक-झोंक
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
- फोटो : ट्विटर
2007 में कानपुर वनडे के दौरान गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी एक दूसरे से बीच मैदान पर भिड़ गए थे। इसकी तस्वीर आज भी लोगों के जहन में है। दरअसल हुआ यूं कि गंभीर ने अफरीदी की एक गेंद पर चौका लगाया और अगली ही गेंद पर सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े।
जब गंभीर रन लेने के लिए दौड़ रहे थे, तब अफरीदी उनके रास्ते में आ गए और दोनों के बीच टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। फील्ड अंपायर ने किसी तरह इस मामले को सुलझाया। मैच के बाद रेफरी रोशन महानामा ने अफरीदी पर मैच फीसदी का 95 और गंभीर पर 65 फीसदी जुर्माना लगाया था।
T20 WC 2022 Schedule: भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे-नीदरलैंड, सुपर-12 की सभी टीमें तय, जानें पूरा शेड्यूल

1978: पहली बार भारत ने बीच में ही छोड़ा मैच
बिशन सिंह बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना तीन नवंबर 1978 की है। उन दिनों दो बाउंसर को लेकर वाइड का नियम भी उतना सख्त नहीं था। जफर अली स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 37 ओवर्स में दो विकेट गंवाकर 183 रन बना लिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान ने 38वें ओवर में सरफराज नवाज को गेंद थमाई।
नवाज ने उस ओवर में अंशुमन गायकवाड़ को लगातार चार बांउसर गेंदें फेंकी। हालांकि, अंपायर ने एक भी गेंद को वाइड करार नहीं दिया। इससे खीझकर भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अपने बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम में बुला लिया और मैच पाकिस्तान को सौंप दिया। वनडे में यह पहला मौका था, जब किसी कप्तान ने बेईमानी करने वाली विरोधी टीम को गुस्से में जीत दे दी था।
T20 WC: सुपर-12 राउंड के लिए टीमें तय, भारत के ग्रुप में नीदरलैंड-जिम्बाब्वे की एंट्री, कल से शुरू असली जंग