{"_id":"5e5b23838ebc3ec5523e6f8a","slug":"ind-vs-nz-indians-playing-shots-kept-us-in-game-said-kyle-jamieson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: कीवी तेज गेंदबाज ने बताया क्यों फेल हुए भारतीय बल्लेबाज, गिनाई कमियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: कीवी तेज गेंदबाज ने बताया क्यों फेल हुए भारतीय बल्लेबाज, गिनाई कमियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Mar 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काइल जेमीसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज काइल जैमीसन को लगता है कि यहां दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय बल्लेबाजों के शॉट खेलने से उनका उद्देश्य पूरा हो गया। छह फुट आठ इंच लंबे जैमीसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहली बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया और चाय के बाद उनके स्पैल की मदद से भारतीय टीम 242 रन के स्कोर पर सिमट गई।
2 of 5
काईल जेमीसन
- फोटो : अमर उजाला
जैमीसन ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, ‘उन्होंने वेलिंग्टन में जितने शॉट खेले थे, उससे ज्यादा इस बार इस पारी में खेले। मुझे लगता है कि पिच ने भी शायद ऐसा करने में उनकी मदद की। लेकिन मुझे लगता है कि इसी की वजह से हमें भी उन्हें आउट करने में मदद मिली।’ हेगले ओवल की पिच स्ट्रोक खेलने के लिए बेहतर है और इसलिए गेंदबाजों को सही लेंथ हासिल करने में थोड़ा समय लगा।
3 of 5
पृथ्वी शॉ
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आप जहां गेंद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हो, अगर वह सही जगह गई तो अच्छा है लेकिन अगर वह थोड़ी कम रह गई तो बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकती है। उन्होंने अच्छे शॉट खेले। उन्होंने पृथ्वी शॉ (54), चेतेश्वर पुजारा (54), ऋषभ पंत (12), रविंद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) के विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kyle Jamieson
- फोटो : सोशल मीडिया
जैमीसन ने कहा कि जब हमने ओवरपिच गेंदबाजी की तो उन्होंने इसे दूर तक खेला और जब हम वाइड से चूके तो उन्होंने इसे भी दूर तक खेला इसलिए बात सिर्फ क्रीज पर बने रहने की थी और मुझे लगता है जहां तक एकजुट प्रयास की बात है तो हम इसमें सफल रहे और हमारे लिए दिन अच्छा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने माना कि दूसरा और तीसरा दिन भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा, ‘यह दूसरे और तीसरे दिन भी इसी तरह का रहेगा जहां आपके शॉट काफी अहम रहेंगे और इसके बाद यह शायद थेाड़ा सपाट होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।