फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: कीवी तेज गेंदबाज ने बताया क्यों फेल हुए भारतीय बल्लेबाज, गिनाई कमियां

Sun, 01 Mar 2020 08:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Mar 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Indians playing shots kept us in game said Kyle Jamieson
काइल जेमीसन - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज काइल जैमीसन को लगता है कि यहां दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय बल्लेबाजों के शॉट खेलने से उनका उद्देश्य पूरा हो गया। छह फुट आठ इंच लंबे जैमीसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहली बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया और चाय के बाद उनके स्पैल की मदद से भारतीय टीम 242 रन के स्कोर पर सिमट गई।

IND vs NZ Indians playing shots kept us in game said Kyle Jamieson
काईल जेमीसन - फोटो : अमर उजाला

जैमीसन ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, ‘उन्होंने वेलिंग्टन में जितने शॉट खेले थे, उससे ज्यादा इस बार इस पारी में खेले। मुझे लगता है कि पिच ने भी शायद ऐसा करने में उनकी मदद की। लेकिन मुझे लगता है कि इसी की वजह से हमें भी उन्हें आउट करने में मदद मिली।’ हेगले ओवल की पिच स्ट्रोक खेलने के लिए बेहतर है और इसलिए गेंदबाजों को सही लेंथ हासिल करने में थोड़ा समय लगा।

IND vs NZ Indians playing shots kept us in game said Kyle Jamieson
पृथ्वी शॉ

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आप जहां गेंद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हो, अगर वह सही जगह गई तो अच्छा है लेकिन अगर वह थोड़ी कम रह गई तो बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकती है। उन्होंने अच्छे शॉट खेले। उन्होंने पृथ्वी शॉ (54), चेतेश्वर पुजारा (54), ऋषभ पंत (12), रविंद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) के विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Indians playing shots kept us in game said Kyle Jamieson
Kyle Jamieson - फोटो : सोशल मीडिया

जैमीसन ने कहा कि जब हमने ओवरपिच गेंदबाजी की तो उन्होंने इसे दूर तक खेला और जब हम वाइड से चूके तो उन्होंने इसे भी दूर तक खेला इसलिए बात सिर्फ क्रीज पर बने रहने की थी और मुझे लगता है जहां तक एकजुट प्रयास की बात है तो हम इसमें सफल रहे और हमारे लिए दिन अच्छा रहा।

विज्ञापन
IND vs NZ Indians playing shots kept us in game said Kyle Jamieson
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने माना कि दूसरा और तीसरा दिन भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा, ‘यह दूसरे और तीसरे दिन भी इसी तरह का रहेगा जहां आपके शॉट काफी अहम रहेंगे और इसके बाद यह शायद थेाड़ा सपाट होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed