फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत ने लॉर्ड्स में अंग्रेजों को किया चारों खाने चित, ये खिलाड़ी बने मैच के हीरो

Tue, 17 Aug 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: heroes of team India win over England at Lord by 151 runs
भारत की बड़ी जीत - फोटो : social media

भारत ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार व बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने मैच के पांचवें व आखिरी दिन इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन मेहमान टीम ने तेज गेंदबाजों के दम पर अंग्रेजों को चारों खाने चित कर दिया। इंग्लिश टीम महज 120 रन पर ढेर हो गई। भारत की यह लार्ड्स में यह 19 मैचों में तीसरी जीत है। उसने इससे पहले 1986 और 2014 में इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं इस जीत के कौन से खिलाड़ी रहे हीरोः

IND vs ENG: heroes of team India win over England at Lord by 151 runs
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI

केएल राहुल

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में 129 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उसने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। वहीं, दूसरी पारी में राहुल केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए। 

 

IND vs ENG: heroes of team India win over England at Lord by 151 runs
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा

पहली पारी में हिटमैन रोहित शर्मा ने 145 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 83 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, दूसरी पारी में रोहित 21 रन  बनाकर आउट हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: heroes of team India win over England at Lord by 151 runs
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में बहेतरीन गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट चटकाए। पहली पारी में सिराज 94 रन देकर चार विकेट जबकि दूसरी पारी में इस तेज गेंदबाज ने 32 रन देकर चार विकेट झटके। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG: heroes of team India win over England at Lord by 151 runs
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @BCCI

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। पहली पारी में बुमराह गेंद से कोई खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने बल्ले से नाबाद 34 रन और गेंदबाजी में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed