भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी। इसमें एक ऐसे गेंदबाज को मौका मिला है जिसके खिलाफ आईपीएल में रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाए थे। अब यह गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा है।
सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा युवा गेंदबाज को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाएंगे? आइये जानते हैं...
दयाल को मिला मौका
हम जिस गेंदबाज की यहां चर्चा कर रहे हैं उसका नाम यश दयाल है। 26 वर्षीय गेंदबाज के खिलाफ आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। इस मुकाबले के बाद उत्तर प्रदेश के इस गेंदबाज को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस ने भी उन्हें अगले सीजन से पहले ड्रॉप कर दिया था। बाद में आरसीबी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें खरीदा।
3 of 4
यश दयाल और दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL
दलीप ट्रॉफी में चमके दयाल
इस साल आईपीएल में तेज गेंदबाज ने जोरदार वापसी की और अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई। आरसीबी के लिए खेले 14 मैचों में उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अब वह दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं। वह इंडिया बी का हिस्सा हैं। इस मुकाबले में उन्होंने कुल चार विकेट चटकाए और टीम को इंडिया ए के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
4 of 4
खुशी मनाते यश दयाल
- फोटो : IPL
रोहित देंगे प्लेइंग 11 में मौका?
दलीप ट्रॉफी के तहत खेले गए मुकाबले में यश दयाल ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इसकी बदौलत उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला है। अब सवाल यह उठता है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी में उन्हें पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं। दयाल को भले ही 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया है लेकिन उनके प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने की संभावना कम है।
पहले मैच में तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मौका मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दो स्पिनर अश्विन और जडेजा खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी में गहराई को देखते हुए कप्तान अक्षर पटेल को भी तीसरे स्पिनर के तौर पर मौका दे सकते हैं। इस स्थिति में यश दयाल का प्लेइंग 11 में चयन मुश्किल माना जा रहा है।