{"_id":"672d86eabce16abd48028c9b","slug":"ind-vs-aus-kapil-dev-special-advice-to-indian-batters-who-are-in-poor-form-before-border-gavaskar-trophy-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: '...तब फिर ऐसा नहीं होने वाला है', खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों को कपिल देव की खास सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: '...तब फिर ऐसा नहीं होने वाला है', खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों को कपिल देव की खास सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:05 AM IST
सार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कपिल देव ने बल्लेबाजों को जमकर मेहनत करने और मैदान पर अभ्यास करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में 0-3 से व्हाइटवॉश के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। भारत के ज्यादातर बल्लेबाजों को कीवी स्पिनरों के खिलाफ जूझना पड़ा था। यहां तक कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की भी फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने जमकर आलोचना की। अब इस पर भारत के महान कप्तान कपिल देव का बयान आया है। उनका मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए सुधार करने का एकमात्र तरीका लगातार अभ्यास करना है और उन्होंने उन्हें बेसिक्स पर वापस जाने की सलाह दी।
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
कपिल ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, 'मूल बातों पर ध्यान दें और फिर से शुरुआत से शुरू करें। आप अभ्यास...अभ्यास और अभ्यास करें। अगर आप कहेंगे कि कमरे में बैठकर मैं सुधर जाऊंगा, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यदि आप किसी कठिन समय से गुजर रहे हैं, तो बस ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, यह आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।'
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
पोंटिंग ने कही यह बात
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बताया और भारत की बड़ी हार की भविष्यवाणी की। पोंटिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा। पोंटिंग ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में कुछ कमी है। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। शमी चोट के कारण करीब एक साल से खेल से दूर हैं। उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
'भारत के लिए मैच में 20 विकेट लेना चुनौती'
पोंटिंग ने कहा, 'शमी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में एक खाली स्थान छोड़ दिया है। अगस्त में इस बारे में चर्चा हो रही थी कि शमी फिट हो सकेंगे या नहीं। मुझे लगता है कि एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम में जितने बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ट्रॉफी के अपने सूखे को समाप्त करने के लिए उत्सुक है। भारत ने 2014-15 के बाद से चार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज जीती है। इनमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक जीत शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।