फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रभावित नहीं कर सके विराट कोहली, चार बार बोलैंड का बने शिकार

Sat, 04 Jan 2025 12:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jan 2025 12:00 PM IST
सार

कोहली से एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी, लेकिन कोहली विफल रहे। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। फिर कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए।

विज्ञापन
IND vs AUS 5th Test 2024-25 Virat Kohli BGT Performance Runs Average vs Australia Scott Boland vs Kohli
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभियान समाप्त हो गया है। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रिकॉर्ड था जिसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह भारतीय बल्लेबाज कंगारूओं के खिलाफ जमकर रन बनाएगा। कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाकर सीरीज की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके। 
IND vs AUS 5th Test 2024-25 Virat Kohli BGT Performance Runs Average vs Australia Scott Boland vs Kohli
विराट कोहली - फोटो : ANI
भारत ने सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ऑलआउट कर चार रनों की बढ़त हासिल की थी। यशस्वी और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई थी, लेकिन राहुल के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। ऐसे में कोहली से एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी, लेकिन कोहली विफल रहे। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। फिर कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। उनका कैच स्लिप में स्मिथ ने लपका। 
IND vs AUS 5th Test 2024-25 Virat Kohli BGT Performance Runs Average vs Australia Scott Boland vs Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 200 रन भी नहीं बना सके कोहली
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में इससे पहले शानदार रिकॉर्ड था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में कुल 18 टेस्ट खेले हैं और 46.73 के औसत से 34 पारियों में कुल 1542 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से चार अर्धशतक और सात शतक निकले हैं। इस सीरीज में पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़ दिया जाए तो कोहली का बल्ला पूरी तरह फ्लॉप रहा है। कोहली ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल नौ पारी में 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। कोहली का इस दौरे पर सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन बनाना रहा। कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा - 5, 100*, 7, 11, 3, 36, 5, 17, 6। इस सीरीज में कोहली का औसत 23.75 रहा जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में उनका न्यूनतम औसत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS 5th Test 2024-25 Virat Kohli BGT Performance Runs Average vs Australia Scott Boland vs Kohli
बोलैंड और कोहली - फोटो : X
बोलैंड से पार नहीं पा सके कोहली
इस सीरीज में कोहली को सबसे ज्यादा परेशान अगर किसी गेंदबाज ने किया तो वह स्कॉट बोलैंड हैं। बोलैंड ने नौ में चार बार उन्हें अपना शिकार बनाया। किसी टेस्ट सीरीज में कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले बोलैंड तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड में 2014 में खेली गई टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन ने कोहली को जमकर परेशान किया था और सबसे ज्यादा बार अपना शिकार बनाया था। वहीं, 2023 में टॉड मर्फी ने भारतीय जमीन पर ही कोहली को परेशान कर दिया था। 
विज्ञापन
IND vs AUS 5th Test 2024-25 Virat Kohli BGT Performance Runs Average vs Australia Scott Boland vs Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली इस सीरीज में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए हैं। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल नौ में आठ बार कोहली एज लगते हुए आउट हुए। यानी, कोहली हर बार बाहर जाती गेंदों को छेड़ने के चक्कर में अपना विकेट गंवाते रहे। सीरीज के दौरान पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदोंको नहीं खेलने की सलाह दी थी और उनसे सचिन तेंदुलकर की 2004 में खेली पारी से सीख लेने कहा था। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान लगातार वही गलती करते रहे जिसका खामियाजा उनके साथ-साथ टीम को भी उठाना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed