फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारत की वनडे में 'सबसे बड़ी' हार, ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत; 37 ओवर में समाप्त हुआ दूसरा मैच

Sun, 19 Mar 2023 06:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

India vs Australia 2nd ODI Highlights 2023: कंगारू टीम ने भारतीय पारी को 26 ओवर में 117 रनों पर समेट दिया। जवाब में उसने 11 ओवर में ही 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया

विज्ञापन
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights India vs Australia Today Match Key Highlights Summary and Results
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम ने भारतीय पारी को 26 ओवर में 117 रनों पर समेट दिया। जवाब में उसने 11 ओवर में ही 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। 50-50 ओवरों का यह वनडे मैच कुल 37 ओवर में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी कर ली। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत लिया है और चेन्नई में 22 मार्च को होने वाला तीसरा मैच एक तरह से फाइनल होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

IND Vs AUS 2nd ODI Highlights India vs Australia Today Match Key Highlights Summary and Results
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की वनडे में यह गेंद शेष रहने के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने पारी में 234 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में ऐसा किया था। तब उसने 212 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को हराया था। इसके अलावा भारत के खिलाफ किसी टीम ने सबसे कम ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में 14.4 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर भारत को 2019 में हराया था।
IND Vs AUS 2nd ODI Highlights India vs Australia Today Match Key Highlights Summary and Results
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
भारत के खिलाफ गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत
टीम गेंद शेष जगह साल
ऑस्ट्रेलिया 234 विशाखापट्टनम 2023
न्यूजीलैंड 212 हैमिल्टन 2019
श्रीलंका 209 दांबुला 2010
श्रीलंका 181 हंबनटोटा 2012
श्रीलंका 176 धर्मशाला 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरप्ले में भारत के पांच विकेट गिरे

IND Vs AUS 2nd ODI Highlights India vs Australia Today Match Key Highlights Summary and Results
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम इस मैच में भी फेल रहा। पावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। स्टार्क ने कहर बरपाते हुए पहले ही ओवर में शुभमन गिल को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। शुभमन ठीक उसी तरह आउट हुए, जैसे वह पिछले मैच में हुए थे। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार को स्टार्क ने फिर बनाया शिकार

IND Vs AUS 2nd ODI Highlights India vs Australia Today Match Key Highlights Summary and Results
सूर्यकुमार यादव को स्टार्क ने किया आउट - फोटो : BCCI
इसके बाद पारी के पांचवें ओवर में स्टार्क ने कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने रोहित को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। रोहित 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सूर्या ठीक उसी प्रकार आउट हुए, जैसे वह पिछले मैच में आउट हुए थे। सूर्या लगातार दूसरे वनडे में खाता नहीं खोल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed