आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली का जलवा बरकरार है। कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए। कोहली के 928 अंक हैं जबकि दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है जो उनसे 17 अंक पीछे हैं।
ICC Test Ranking: विराट का जलवा बरकरार, दोहरा शतक जड़ने वाले मैथ्यूज ने छोड़ी छाप
चेतेश्वर पुजारा 791 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। रहाणे के 759 अंक है। गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 794 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं जबकि आर अश्विन आठवें और मोहम्मद शमी दसवें स्थान पर हैं।
रविंद्र जडेजा 438 अंक लेकर हरफनमौलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दस विकेट से जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के एंजेलो मैथ्यूज शीर्ष 20 बल्लेबाजों में लौटे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैथ्यूज ने नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। वह आठ पायदान चढकर 16वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के ओली पोप 52 पायदान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर हैं। सैम करन और डोम सिबले क्रमश: 64वें और 76वें स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर है।
| बल्लेबाज | देश | अंक |
| विराट कोहली | भारत | 928 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 911 |
| मार्नस लाबुशाने | ऑस्ट्रेलिया | 827 |
| केन विलियमसन | न्यूजीलैंड | 814 |
| डेविड वार्नर | ऑस्ट्रेलिया | 793 |