फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC की नई गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह नंबर एक, टॉप-10 में नहीं मिली किसी पाकिस्तानी को जगह

Mon, 08 Jul 2019 06:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Jul 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
ICC releases new odi bowlers ranking jasprit bumrah tops the chart
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में सभी लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं। एक महीने से चल रहे टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया था जिसमें अब सिर्फ 4 टीमें ही बची हैं जो अब सेमीफाइनल में टकराएंगी। 



टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से छाप छोड़ा और अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजों ने जहां खूब रन बटोरे वहीं गेंदबाजों ने भी खूब विकेट चटकाए।  

अब उन प्रदर्शन का असर ICC द्वारा जारी की गई एकदिवसीय रैंकिंग में भी देखने को मिला है। कई गेंदबाजों को फायदा हुआ है तो कईयों को नुकसान।

ICC releases new odi bowlers ranking jasprit bumrah tops the chart
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में एक बार फिर से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बाजी मारी है। बुमराह 814 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। वर्ल्ड कप में बुमराह का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है और उन्होंने 8 पारियों में 19.52 की औसत और 4.48 की इकॉनमी के साथ 17 विकेट लिए हैं। 

ICC releases new odi bowlers ranking jasprit bumrah tops the chart
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media

बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर 758 अंकों के साथ मौजूद हैं न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट। बोल्ट का भी वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने 8 पारियों में 15 विकेट निकाले हैं और एक हैट्रिक भी अपने नाम की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC releases new odi bowlers ranking jasprit bumrah tops the chart
Kagiso Rabada

इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाड़ा को बड़ा फायदा हुआ है और दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
ICC releases new odi bowlers ranking jasprit bumrah tops the chart
इमरान ताहिर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज इमरान ताहिर को नुकसान हुआ है और वो अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed