फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक जीत के बाद भी इस कंगारू दिग्गज ने टीम इंडिया की बल्लेबाजी को बताया खराब

Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Ian Chappell says virat men Indias best fast-bowling, fielding team but not batting
टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल ने मंगलवार को टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विराट की अगुआई में भारतीय टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग सही है, लेकिन बल्लेबाजी नहीं। आइए जानते हैं चैपल ने और क्या-क्या कहा?  

Ian Chappell says virat men Indias best fast-bowling, fielding team but not batting
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की सरजमीं पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर 71 साल के इंतजार को खत्म किया। इस ऐतिहासिक जीत से कोहली की टीम की जमकर प्रशंसा हो रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में यह पूछने पर कि क्या ये भारत की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम है तो चैपल ने कहा, 'मैंने जो देखा है, उसके हिसाब से ये भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण है। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम भी है, लेकिन लेकिन यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बल्लेबाजी टीम नहीं है।'

Ian Chappell says virat men Indias best fast-bowling, fielding team but not batting
इयान चैपल

हालांकि, चैपल ने यह नहीं बताया कि किस बल्लेबाजी लाइन अप को वह सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। चैपल ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाकर बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कुल मिलाकर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पस्त कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से ज्यादा स्विंग हासिल की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ian Chappell says virat men Indias best fast-bowling, fielding team but not batting
इयान चैपल

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय तेज गेंदबाजों की सीम पोजीशन बहुत अच्छी थी। उन्होंने पूरे समय इसे उपर ही रखा और शायद इसी कारण वे गेंद को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से ज्यादा स्विंग कराने में सफल रहे।' बता दें कि इस पूरी सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया और वह में शीर्ष स्कोरर रहे और 'मैन ऑफ द सीरीज' से नवाजे गए।

विज्ञापन
Ian Chappell says virat men Indias best fast-bowling, fielding team but not batting
टीम इंडिया
गौरतलब है कि टीम इंडिया 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है, लेकिन वह इससे पहले कभी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई थी। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचा दिया। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने कंगारुओं को हराकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed